return to news
  1. KSH International IPO subscription: निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, दूसरे दिन अब तक महज 23% सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

KSH International IPO subscription: निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, दूसरे दिन अब तक महज 23% सब्सक्राइब

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 17, 2025, 14:07 IST

सारांश

KSH International IPO: 710 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। आईपीओ के तहत 420 करोड़ रुपये के 1.09 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं OFS के जरिए 75.52 करोड़ शेयरों की बिक्री की जा रही है।

KSH International IPO

KSH International IPO: इस आईपीओ का इश्यू साइज 710 करोड़ रुपये है।

KSH International IPO subscription status: KSH इंटरनेशनल के आईपीओ में आज 17 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है। इस आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तक यह इश्यू 0.23 गुना ही सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 31.45 लाख शेयरों के लिए ही बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.36 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 18 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ का इश्यू साइज 710 करोड़ रुपये है, जिसके लिए 365-384 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

KSH International IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.00 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.11 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.42 गुना
  • टोटल- 0.23 गुना
  • (BSE, 17 Dec 2025 | 01:45:00 PM)

KSH International IPO के बारे में

710 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। आईपीओ के तहत 420 करोड़ रुपये के 1.09 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं OFS के जरिए 75.52 करोड़ शेयरों की बिक्री की जा रही है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 19 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 23 दिसंबर तय की गई है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का GMP आज कम होकर जीरो पर आ गया है।

KSH International का बिजनेस

KSH International Limited की स्थापना साल 1979 में हुई थी। यह कंपनी भारत में मैग्नेट वाइंडिंग वायर बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है और साथ ही इस सेक्टर की सबसे बड़ी निर्यातक भी है। कंपनी अपने उत्पाद ‘KSH’ ब्रांड के नाम से बेचती है। KSH International बिजली, रिन्यूएबल एनर्जी, रेलवे, ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर की बड़ी कंपनियों (OEMs) को सप्लाई करती है।

KSH International के मुख्य प्रोडक्ट्स में कॉपर और एल्युमिनियम से बने मैग्नेट वाइंडिंग वायर शामिल हैं। इसमें गोल (राउंड) इनैमल्ड वायर, पेपर इंसुलेटेड आयताकार (रेक्टेंगुलर) वायर, कंटीन्यूअसली ट्रांसपोज़्ड कंडक्टर्स (CTC) और बंच्ड पेपर इंसुलेटेड कॉपर वायर शामिल हैं।

KSH International का फाइनेंशियल

अवधि30 जून 202531 मार्च 202531 मार्च 202431 मार्च 2023
एसेट्स793.28744.91482.71359.18
टोटल इनकम562.601,938.191,390.501,056.60
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स22.6867.9937.3526.61
EBITDA40.28122.5371.4649.90
नेट वर्थ321.47298.55230.95193.66
रिजर्व एंड सरप्लस293.07270.14225.26187.97
कुल उधारी379.39360.05206.81120.35
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख