return to news
  1. Stock Market Wrap: FII की खरीदारी से बदला बाजार का मूड! Sensex 328 अंक उछला, Nifty 25285 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: FII की खरीदारी से बदला बाजार का मूड! Sensex 328 अंक उछला, Nifty 25285 पर बंद

Shubham Singh Thakur

5 min read | अपडेटेड October 10, 2025, 15:43 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी SBIN, Maruti Suzuki India, NTPC, Axis Bank और BEL के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tata Steel, TCS, Tech Mahindra, Bajaj Finserv और Titan Company के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Wrap

Stock Market Wrap: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market Wrap: विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार खरीदारी के बीच आज 10 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 328.72 अंकों की बढ़त रही और यह 82,500.82 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 भी 103.55 अंक उछलकर 25285.35 के स्तर पर बंद हुआ। FII ने भारतीय बाजार में 9 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन खरीदारी की। इसके अलावा, TCS का रिजल्ट भी उम्मीद के मुताबिक रहा, जिसने बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBIN, Maruti Suzuki समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी SBIN, Maruti Suzuki India, NTPC, Axis Bank और BEL के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tata Steel, TCS, Tech Mahindra, Bajaj Finserv और Titan Company के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.74 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी फार्मा, निफ्टी PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। हालांकि, IT और मेटल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

सूचकांक (Index)प्रतिशत (%)
निफ्टी ऑटो0.50
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/500.34
निफ्टी एफएमसीजी0.47
निफ्टी आईटी-0.05
निफ्टी मीडिया0.27
निफ्टी मेटल-0.91
निफ्टी फार्मा1.29
निफ्टी पीएसयू बैंक1.67
निफ्टी प्राइवेट बैंक0.89
निफ्टी रियल्टी1.67
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स1.02
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स0.88
निफ्टी ऑयल एंड गैस0.00
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर0.32
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक0.01
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज0.85
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम0.39

बाजार में तेजी की बड़ी वजहें

FII ने लगातार तीसरे दिन की खरीदारी

विदेशी निवेशकों का मूड भारतीय बाजार को लेकर बदला हुआ दिख रहा है। कल यानी 09 अक्टूबर को FII ने भारतीय बाजार में 1,308.16 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब FII ने खरीदारी की। इसके पहले FII ने 8 अक्टूबर को 81.28 करोड़ रुपये और 7 अक्टूबर को 1,440.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। इस तरह इस महीने के पहले 10 दिनों में FII ने महज 672.24 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। अगर FII की खरीदारी जारी रहती है तो इस महीने का आंकड़ा पॉजिटिव हो सकता है। दूसरी तरफ घरेलू निवेशक (DII) लगातार लिवाल बने हुए हैं।

TCS का रिजल्ट अनुमान के मुताबिक

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS के सितंबर तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक ही रहे। TCS ने जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में 1.39% की बढ़त के साथ ₹12,075 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी की कुल आय ₹65,799 करोड़ रही, जो पिछले साल की ₹64,259 करोड़ से 2.39% ज्यादा है। हालांकि पिछली तिमाही की तुलना में मुनाफा 5.3% घटा, लेकिन रेवेन्यू में 3.7% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने ₹11 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसका भुगतान 4 नवंबर 2025 को होगा। TCS ने बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और "सॉवरेन डेटा सेंटर" में निवेश की घोषणा भी की है।

भारत-अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अक्टूबर को बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की और दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं में हुई अच्छी प्रगति की समीक्षा की। अगर दोनों देशों के बीच कोई ट्रेड समझौता (trade truce) होता है, तो इसका भारतीय शेयर बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि आने वाले समय में भारत रूस से कम और अमेरिका से अधिक तेल खरीदेगा, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

बैंकिंग शेयरों में तेजी

10 अक्टूबर को बैंक निफ्टी (Bank Nifty) ने 56,500 के स्तर को पार कर लिया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हालिया मौद्रिक नीति में बड़े कॉर्पोरेट समूहों को कर्ज देने के नियमों में ढील दी गई है। साथ ही, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज बैंकों के मजबूत Q2 अपडेट्स ने भी सेक्टर में तेजी लाई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख