return to news
  1. Stock Market Today: Sensex 130 अंक लुढ़का, Nifty 24800 के करीब, इन फैक्टर्स पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex 130 अंक लुढ़का, Nifty 24800 के करीब, इन फैक्टर्स पर टिकी नजर

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 28, 2025, 09:18 IST

सारांश

Stock Market: मंगलवार को Dow Jones Industrial में 740.58 अंकों की मजबूत रैली रही और यह 42,343.65 तक पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स भी 118.72 अंक उछलकर 5,921.54 पर बंद हुआ है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 461.96 अंकों की जबरदस्त रैली देखने को मिली।

Stock Market

Stock Market: बीती रात अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत रैली रही। आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी बढ़त नजर आ रही है।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 मई को शुरुआती कारोबार में कमजोरी नजर आ रही है। बुधवार को BSE Sensex करीब 100 अंक टूटकर 81500 के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं, Nifty 50 में भी 10 अंकों की गिरावट है और यह 24810 के करीब है। आज 28 मई को ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत हैं। बीती रात अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत रैली रही। आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी बढ़त नजर आ रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी बाजारों में तेजी

मंगलवार को Dow Jones Industrial में 740.58 अंकों की मजबूत रैली रही और यह 42,343.65 तक पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स भी 118.72 अंक उछलकर 5,921.54 पर बंद हुआ है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 461.96 अंकों की जबरदस्त रैली देखने को मिली और यह 19,199.16 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों का अपडेट

एशियाई बाजारों की बात करें तो Nikkei 225 में आज 200 अंकों की तेजी है। Straits Times भी 21.11 अंक उछल गया है। इसके अलावा, Taiwan Weighted में 103.25 अंक, KOSPI में 54.06 अंक, SET Composite में 2.70 अंक और Shanghai Composite में 3.07 अंक की बढ़त है। हालांकि, दूसरी ओर Hang Seng में 91.15 अंक और Jakarta Composite में 5.01 अंक की गिरावट है।

अमेरिकी डॉलर

US Dollar Index (DXY), जो अमेरिकी डॉलर की तुलना छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं से करता है, बुधवार सुबह 0.01% बढ़कर 99.53 पर पहुँच गया। यह इंडेक्स डॉलर की ताकत या कमजोरी को दिखाता है। इसमें ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल हैं। भारतीय रुपया 27 मई को डॉलर के मुकाबले 0.23% मजबूत होकर 85.33 पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल

बुधवार सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। WTI क्रूड 0.43% बढ़कर $61.33 प्रति बैरल पर पहुंचा। ब्रेंट क्रूड 0.38% बढ़कर $64.52 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

FII, DII आंकड़े

27 मई को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने लगभग ₹348 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी बड़ी खरीदारी की और कुल ₹10,104 करोड़ के शेयर खरीदे।

सोने का भाव

मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी आई। इसकी वजह वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख और डॉलर की कमजोरी रही। पिछले हफ्ते MCX पर सोना 2% बढ़ा क्योंकि अमेरिका के कर्ज संकट और कमजोर डॉलर के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प (जैसे सोना) की ओर बढ़े। आज का सोने का रेट 24 कैरेट (10 ग्राम): ₹97,470, 22 कैरेट (10 ग्राम): ₹89,340 और 18 कैरेट (10 ग्राम): ₹73,100 है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख