return to news
  1. LIC, NMDC समेत इन कंपनियों के शेयर रहेंगे फोकस में, मार्केट बंद होने के बाद आए Q4 नतीजे

मार्केट न्यूज़

LIC, NMDC समेत इन कंपनियों के शेयर रहेंगे फोकस में, मार्केट बंद होने के बाद आए Q4 नतीजे

Upstox

4 min read | अपडेटेड May 28, 2025, 07:14 IST

सारांश

27 मई को मार्केट बंद होने के बाद LIC, NMDC और Info Edge ने अपने Q4 नतीजे घोषित किए। इन कंपनियों के शेयरों पर आज नजर रहेगी। किस कंपनी को कितना मुनाफा हुआ और किसने डिविडेंड को लेकर क्या फैसला लिया, चलिए जानते हैं।

शेयर सूची

Share Market

फोकस में रहेंगे LIC, NMDC और Info Edge के शेयर

LIC, NMDC, और Info Edge के शेयर आज फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों ने 27 मई को शेयर मार्केट बंद होने के बाद फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के आखिरी यानी कि मार्च क्वार्टर के नतीजे घोषित किए। जिसके बाद आज शेयर मार्केट में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी। एक नजर डालते हैं, इन कंपनियों के Q4 रिजल्ट्स पर और जानते हैं कि किस कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान?

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
LIC Q4 Results

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का FY2024-25 का जनवरी-मार्च क्वार्टर में नेट प्रॉफिट 38% बढ़कर 19,013 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक साल पहले इसी तिमाही में 13,763 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। पब्लिक सेक्टर की कंपनी एलआईसी ने कहा कि समीक्षाधीन क्वार्टर के दौरान उसकी नेट इनकम घटकर 2,41,625 करोड़ रुपये रह गई जबकि FY2023-24 की समान तिमाही में यह 2,50,923 करोड़ रुपये थी। कंपनी की नई पॉलिसी के प्रीमियम से हुई इनकम भी घटकर मार्च, 2025 तिमाही में 11,069 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 13,810 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में पॉलिसी के नवीनीकरण प्रीमियम से इनकम बढ़कर 79,138 करोड़ रुपये हो गई जो जनवरी-मार्च, 2024 में 77,368 करोड़ रुपये थी। पूरे FY2024-25 में एलआईसी का प्रॉफिट 18% बढ़कर 48,151 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 40,676 करोड़ रुपये था। पिछले फाइनेंशियल ईयर के दौरान बीमा कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 8,84,148 करोड़ रुपये हो गई। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में यह 8,53,707 करोड़ रुपये थी।

इस बीच, एलआईसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की, जो आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

NMDC Q4 Results

पब्लिक सेक्टर की एनएमडीसी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 5% बढ़कर 1,483.18 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,415.62 करोड़ रुपये था। एनएमडीसी की कुल इनकम बीते वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में करीब 9% बढ़कर 7,497.17 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6,908.37 करोड़ रुपये थी। पूरे फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% से अधिक बढ़कर 6,538.82 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले साल 5,571.25 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 25,498.84 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले FY में 22,678.73 करोड़ रुपये थी। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। इससे पहले, कंपनी ने 2024-25 के लिए 2.30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड दिया था।

Info Edge Q4 Results

इन्फो एज (इंडिया) का 31 मार्च, 2025 को खत्म हुए बीते फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर कई गुना बढ़कर 463.3 करोड़ रुपये रहा। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को 25.5 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ हुआ। इन्फो एज ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 60.3 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस दौरान उसे 161.9 करोड़ रुपये का असाधारण घाटा हुआ था।

इन्फो एज के पास नौकरी डॉट कॉम, 99एकड़ डॉट कॉम, जीवनसाथी डॉट कॉम, शिक्षा डॉट कॉम और ऑलचेकडील्स समेत अन्य कंपनियां हैं। इसने जोमैटो, पीबी फिनटेक (पॉलिसीबाजार), आइल, कोडिंग निन्जास और एम्बिशनबॉक्स जैसे स्टार्टअप का समर्थन भी किया है। इसके पोर्टफोलियो में 20 सक्रिय वित्तीय निवेश हैं, जिनका कुल मूल्य 636 करोड़ रुपये है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन्स रेवेन्यू 14% बढ़कर 749.6 करोड़ रुपये रहा। FY 2023-24 की चौथी तिमाही में यह आंकड़ा 657.4 करोड़ रुपये था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख