मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 28, 2025, 13:33 IST
सारांश
Stock Market Today: Dow Jones Industrial में बीते गुरुवार को 155.09 अंकों की गिरावट आई और यह 42,299.70 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 18.89 अंक लुढ़ककर 5,693.31 के स्तर पर आ गया है। Nasdaq Composite में 94.98 अंकों की कमजोरी दिख रही है
Stock Market: आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट नजर आ रही है।
अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% ऑटो टैरिफ का असर एशियाई बाजारों में आज भी दिख रहा है। इसके चलते एशियाई बाजारों में बिकवाली हो रही है। हालांकि, विदेशी निवेशकों ने 27 मार्च को जमकर खरीदारी की है। इसके साथ ही वे मार्च महीने के अब तक के आंकड़ों के अनुसार नेट बायर बन गए हैं।
आज 28 मार्च को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। Dow Jones Industrial में बीते गुरुवार को 155.09 अंकों की गिरावट आई और यह 42,299.70 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 18.89 अंक लुढ़ककर 5,693.31 के स्तर पर आ गया है। Nasdaq Composite में 94.98 अंकों की कमजोरी दिख रही है और यह 17,804.03 पर बंद हुआ है।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी गिरावट नजर आ रही है। गिफ्ट निफ्टी में 10 अंकों की कमजोरी है। Nikkei 225 में 2.13 फीसदी की भारी गिरावट आई है। इसके अलावा, Hang Seng 144.52 अंक और Taiwan Weighted 359.40 अंक लुढ़क गया है।
KOSPI में 48.62 अंकों की गिरावट दिख रही है। SET Composite और Shanghai Composite में भी मामूली कमजोरी है। Jakarta Composite में फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयातित सभी वाहनों और विदेशी निर्मित ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ की घोषणा की। यह कदम व्हाइट हाउस द्वारा घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया। इस खबर के बाद एशियाई बाजारों पर दबाव बना हुआ है।
विदेशी निवेशकों (FII) की भारतीय बाजार में लगातार छठवें दिन खरीदारी जारी रही। 27 मार्च को FII ने 11,111.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर DII ने भी 2,517.70 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
इस तरह FII लगातार पांच महीनों तक बिकवाली करने के बाद आखिरकार मार्च महीने में खरीदार बन गए हैं। इस महीने वे 6,367 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे। मार्च को छोड़कर पिछले पांच महीनों में वे नेट सेलर थे।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख