मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड May 26, 2025, 17:04 IST
सारांश
Aegis Vopak Terminals के IPO के तहत 2800 करोड़ रुपये के 11.91 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी। आईपीओ के लिए लॉट साइज 63 शेयरों का है।

Aegis Vopak Terminals IPO: निवेशकों के पास इसमें 28 मई तक निवेश का मौका रहेगा।
Aegis Vopak के आईपीओ के तहत 2800 करोड़ रुपये के 11.91 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
आईपीओ के लिए लॉट साइज 63 शेयरों का है। यानी निवेशक कम से कम 63 शेयरों या इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशकों को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इस आईपीओ में कम से कम 14805 रुपये का निवेश करना होगा।
सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 मई को होने की उम्मीद है। वहीं, जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे, उनके लिए रिफंड 30 मई से होगा। इसके अलावा, BSE, NSE पर शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 2 जून है।
Aegis Vopak का लक्ष्य इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए करना है। कंपनी कुछ मौजूदा उधारों का रीपेमेंट या प्रीमेंट करेगी। वहीं, मैंगलोर में क्रायोजेनिक एलपीजी टर्मिनल के अधिग्रहण के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर में खर्च करने की योजना है। वहीं, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा।
एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, ह्यूरन होल्डिंग्स लिमिटेड, ट्रांस एशिया पेट्रोलियम INC, एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, वोपैक इंडिया बीवी और कोनिंकलिजके वोपैक एनवी कंपनी के प्रमोटर हैं।
ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, BNP पारिबा, IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, HDFC बैंक लिमिटेड एजिस वोपैक टर्मिनल्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं, MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम) इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।
Aegis Vopak Terminals भारत के कई हिस्सों में स्टोरेज टैंक चलाने और मैनेज करने वाली कंपनी है। ये टैंक पेट्रोलियम, वेजिटेबल ऑयल, लुब्रिकेंट्स, केमिकल्स और गैस जैसे LPG, प्रोपेन और ब्यूटेन को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होते हैं। कंपनी के टर्मिनल अहम पोर्ट्स और शिपिंग रूट्स के पास बने हैं, जिससे माल को पाइपलाइन, रेलवे और रोड के जरिए जल्दी और कम खर्च में पहुंचाया जा सकता है। इससे डिलीवरी की स्पीड और एफिशिएंसी दोनों बढ़ जाती हैं।
इस सेक्टर में टर्मिनल कहां स्थित हैं, इसका बहुत बड़ा असर होता है। जो टर्मिनल बड़े शिपिंग रूट्स और पोर्ट्स के पास होते हैं, उन्हें कम लागत में और तेजी से सामान पहुंचाने का फायदा मिलता है। कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक, इसके लिस्टेड प्रतिस्पर्धी हैं – अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (P/E: 37.48) और JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (P/E: 49.02)।
| विवरण | 31 दिसंबर 2024 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 | 31 मार्च 2022 |
|---|---|---|---|---|
| संपत्ति | 5,855.60 | 4,523.40 | 3,481.48 | 102.56 |
| राजस्व | 476.15 | 570.12 | 355.99 | 0.00 |
| कर के बाद लाभ | 85.89 | 86.54 | -0.08 | -1.09 |
| निवल मूल्य | 2,037.61 | 1,151.94 | 1,098.20 | -0.53 |
| आरक्षित और अधिशेष | 0.00 | 0.00 | 0.00 | 0.00 |
| कुल उधार | 2,485.75 | 2,586.42 | 1,745.17 | 98.10 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs