return to news
  1. Stock Market closing: Sensex-Nifty ने पकड़ी रफ्तार, 2025 के नुकसान की हो गई भरपाई

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex-Nifty ने पकड़ी रफ्तार, 2025 के नुकसान की हो गई भरपाई

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 24, 2025, 16:01 IST

सारांश

BSE Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। NTPC, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBIN) के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई। इसके अलावा, टाइटन, इंडसइंड बैंक और जोमैटो के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली हुई है।

Stock Market: BSE Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: BSE Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते की तेजी का सिलसिला नए हफ्ते में भी जारी है। BSE Sensex में आज 24 मार्च को 1078.87 अंकों (1.40%) की शानदार रैली देखी गई और यह 77,984.38 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 307.95 अंकों की मजबूती आई है और यह 23,658.35 पर पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दिसंबर 2024 के स्तर तक लौटा Nifty

शेयर बाजार में आज की तेजी के साथ साल 2025 में निवेशकों को हुए नुकसान की भरपाई हो गई है। दिसंबर 2024 के अंत में निफ्टी 23500 के करीब था। इसके बाद यह मार्च के पहले सप्ताह में करीब 21970 तक लुढ़क गया, हालांकि अब यह इस लेवल से करीब 7.70 फीसदी ऊपर यानी 23,658.35 पर आ चुका है।

NTPC-SBIN में सबसे ज्यादा खरीदारी

BSE Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इनमें से 23 शेयरों में तेजी रही जबकि 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। NTPC, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBIN) के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई। इसके अलावा, टाइटन, इंडसइंड बैंक और जोमैटो के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली हुई है।

निफ्टी पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने आज अपने निवेशकों का तगड़ा मुनाफा कराया है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.30 फीसदी का उछाल देखने को मिला। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 1.10 फीसदी उछल गया।

बैंकिंग शेयरों ने कराया तगड़ा मुनाफा

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में हुई और यह 3 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 2 फीसदी से अधिक की तेजी रही।

निफ्टी आईटी, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में एक फीसदी से अधिक की मजबूती आई है। निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

निवेशकों ने कमाए 5.04 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 24 मार्च को बढ़कर 4,18,35,213.47 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 21 मार्च को 4,13,30,624.05 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5.04 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 5.04 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख