return to news
  1. Stock Market closing: टैरिफ में राहत से शेयर बाजार में मजबूती, निवेशकों को करीब ₹8 लाख करोड़ का मुनाफा

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: टैरिफ में राहत से शेयर बाजार में मजबूती, निवेशकों को करीब ₹8 लाख करोड़ का मुनाफा

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 11, 2025, 15:38 IST

सारांश

Stock Market: Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान पर बंद हुए। Tata Steel, Power Grid, NTPC, Adani Ports और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर, Asian Paints और TCS के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: आज के कारोबार में NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: आज के कारोबार में NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 अप्रैल को मजबूत रैली देखने को मिली। अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दिया है। इससे भारत समेत कई देशों को राहत मिली है। इसके अलावा, अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) की बातचीत को भी गति मिलने की उम्मीद है। इन वजहों के चलते आज शेयर बाजार के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Sensex-Nifty में शानदार बढ़त

आज के कारोबार में BSE Sensex में 1310.11 अंक या 1.77 फीसदी की तेजी रही और यह 75,157.26 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 429.40 अंक या 1.92 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,828.55 पर बंद हुआ है।

आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने निवेशकों का तगड़ा मुनाफा कराया है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 2.88 फीसदी की रैली देखी गई। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स भी 1.85 फीसदी उछल गया।

Tata Steel समेत इन शेयरों में दिखा तगड़ा एक्शन

Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो ज्यादातर स्टॉक्स हरे निशान पर बंद हुए। Tata Steel, Power Grid, NTPC, Adani Ports और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर, Asian Paints और TCS के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

NSE पर सभी सेक्टर्स में हरियाली

NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में रही और यह 4 फीसदी से अधिक उछल गया। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में भी 3 फीसदी से अधिक की बढ़त रही।

निफ्टी ऑटो, फार्मा, और ऑयल एंड गैस सेक्टर करीब 2 फीसदी बढ़कर बंद हुए। निफ्टी बैंक, मीडिया, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में एक फीसदी से अधिक की मजबूती आई है। इसके अलावा, निफ्टी FMCG, IT सेक्टर भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 11 अप्रैल को बढ़कर 4,01,63,012.50 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 9 अप्रैल को 3,93,82,333.22 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 7.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 7.80 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख