return to news
  1. Metal stocks: Hindalco समेत कई मेटल शेयर 7% तक भागे, टैरिफ और Tata Steel से जुड़ी इस खबर से सेंटीमेंट पॉजिटिव

मार्केट न्यूज़

Metal stocks: Hindalco समेत कई मेटल शेयर 7% तक भागे, टैरिफ और Tata Steel से जुड़ी इस खबर से सेंटीमेंट पॉजिटिव

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 11, 2025, 13:52 IST

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Hindalco Industries में है। यह 7.59 फीसदी बढ़कर 606.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Lloyds Metals And Energy में 6 फीसदी की मजबूती है। वहीं, Tata Steel, Jindal Stainless और JSW Steel के शेयरों में करीब 5 फीसदी की बढ़त है।

शेयर सूची

Metal stocks: टाटा स्टील ने नीदरलैंड में अपने कामकाज को बदलने का निर्णय लिया है, जिसके चलते आज सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ।

Metal stocks: टाटा स्टील ने नीदरलैंड में अपने कामकाज को बदलने का निर्णय लिया है, जिसके चलते आज सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ।

Metal stocks: शेयर बाजार में दमदार रैली के बीच आज 11 अप्रैल को मेटल शेयरों में भी जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.62 फीसदी उछल गया है। अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने का फैसला लिया है, जिसके बाद इन शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा, टाटा स्टील ने नीदरलैंड में अपने कामकाज को बदलने का निर्णय लिया है, जिसके चलते आज सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hindalco समेत इन शेयरों में तगड़ा उछाल

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Hindalco Industries में है। यह 7.59 फीसदी बढ़कर 606.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Lloyds Metals And Energy में 6 फीसदी की मजबूती है। वहीं, Tata Steel, Jindal Stainless और JSW Steel के शेयरों में करीब 5 फीसदी की बढ़त है। टाटा स्टील और हिंडाल्को जैसी कंपनियों का अमेरिका को होने वाला निर्यात काफी बड़ा है।

अमेरिका ने टैरिफ पर लगाया रोक

टैरिफ में रोक लगने के कारण आज इनके शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। टैरिफ के चलते अमेरिका और अन्य देशों में मंदी की आशंका थी, जिससे मेटल शेयरों में गिरावट आई थी। करीब 60 देशों पर लगे भारी टैरिफ से ये चिंता भी बढ़ गई थी कि दूसरे देश सस्ते दामों पर अपने प्रोडक्ट भारत जैसे देशों में बेच सकते हैं, जिसे डंपिंग कहा जाता है। इससे भारत की घरेलू कंपनियों को नुकसान हो सकता था।

Tata Steel नीदरलैंड के कारोबार में करेगी बदलाव

टाटा स्टील नीदरलैंड करीब 1600 लोगों की नौकरियां खत्म करेगा, खासकर मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ की। यह एक बड़े बदलाव की योजना का हिस्सा है, जिससे कंपनी ज्यादा एफिशिएंट बन सके और भविष्य में ग्रीन स्टील स्टील बनाने पर फोकस कर सके।

टाटा स्टील के CEO टीवी नरेंद्रन का कहना है कि यह बदलाव भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है। कंपनी चाहती है कि टाटा स्टील नीदरलैंड यूरोप की सबसे कुशल स्टील बनाने वाली कंपनियों में से एक बना रहे और टिकाऊ विकास की ओर बढ़े। कंपनी को लगता है कि इन बदलावों से उसका कामकाज और मुनाफे की स्थिति बेहतर होगी, जिससे वह भविष्य में निवेश कर पाएगी और बदलते समय में मुकाबला कर सकेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख