return to news
  1. Stock Exchange Settlement Holiday: आज NSE, BSE पर क्या-क्या कामकाज रहेगा बंद, चेक करें डीटेल्स यहां

मार्केट न्यूज़

Stock Exchange Settlement Holiday: आज NSE, BSE पर क्या-क्या कामकाज रहेगा बंद, चेक करें डीटेल्स यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 12, 2025, 08:18 IST

सारांश

Stock Exchange Holiday Today: सोमवार 12 मई को देश के स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग सामान्य तौर पर चलेगी। हालांकि, ट्रेड सेटलमेंट और क्लियरिंग का काम आज बंद रहेगा। 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज सेटलमेंट नहीं होगा।

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर 12 मई को स्टॉक एक्सचेंज पर क्लियरिंग/सेटलमेंट की छुट्टी रहेगी।

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर 12 मई को स्टॉक एक्सचेंज पर क्लियरिंग/सेटलमेंट की छुट्टी रहेगी।

Stock Market Holiday Today: देशभर में आज, सोमवार 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसके चलते कई जगहों पर आज छुट्टी का ऐलान किया गया है। स्टॉक मार्केट पर भी इस छुट्टी का असर रहेगा और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कामकाज कम रहेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आपको बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्टॉक एक्सचेंज- NSE और BSE बंद नहीं हैं और शेयर्स की ट्रेडिंग सामान्य तरीके से चलती रहेगी। हालांकि, आज ट्रेड की क्लियरिंग और सेटलमेंट नहीं हो सकेगा। यानी आज ट्रेड हुए शेयर्स का सेटलमेंट कल, मंगलवार 13 मई को होगा।

दरअसल, आज देश के अलग-अलग क्षेत्रों के बैंकों में छुट्टी है। करीब 17 जोन के तहत आने वाले बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक आज छुट्टी दी गई है। इसलिए सेटलमेंट से जुड़े काम आज नहीं होंगे।

NSE की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 12 मई को ट्रेडिंग हॉलिडे हैं जबकि BSE पर करंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, NDS-RST और ट्राई पार्टी रेपो सेगमेंट्स का काम बंद रहेगा।

शेयर बाजार में ट्रेडिंग और क्लियरिंग/सेटलमेंट, दोनों का काम वीकेंड पर नहीं होता है। इसलिए मई के महीने में अब के बाद शनिवार 17 मई, 24 मई और 31 मई को और रविवार 18 मई और 25 मई को शेयर बाजार बंद रहेगा।

वहीं, किसी खास मौके/त्योहार के चलते शेयर मार्केट में छुट्टी अब सीधे अगस्त में होने वाली है। शुक्रवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और पारसी नव वर्ष के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग और क्लियरिंग, दोनों की छुट्टी रहेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख