return to news
  1. Stock Market Holiday: आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं? यहां चेक करें 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holiday: आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं? यहां चेक करें 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 14, 2025, 08:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Holiday List: शुक्रवार, 18 अप्रैल को भी गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा। यानी इस हफ्ते निवेशकों के पास मंगलवार से गुरुवार तक केवल तीन कारोबारी दिन होंगे। शुक्रवार को कमोडिटी बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे, और किसी भी सत्र में कोई कारोबार नहीं होगा।

Stock Market Holiday: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आज NSE और BSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी।

Stock Market Holiday: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आज NSE और BSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी।

Stock Market Holiday List: भारतीय शेयर बाजार आज 14 अप्रैल को बंद रहेंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आज NSE और BSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा, डेरिवेटिव, इक्विटी, SLBs, करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव में ट्रेडिंग दिन भर बंद रहेगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बंद रहेगा, जबकि इवनिंग सेशन में शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे के बीच खुला रहेगा। NSE और BSE पर ट्रेडिंग 15 अप्रैल (मंगलवार) को फिर से शुरू होगी।

शुक्रवार, 18 अप्रैल को भी गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा। यानी इस हफ्ते निवेशकों के पास मंगलवार से गुरुवार तक केवल तीन कारोबारी दिन होंगे। शुक्रवार को कमोडिटी बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे, और किसी भी सत्र में कोई कारोबार नहीं होगा।

2025 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

2025 में शेयर बाजार की 14 छुट्टियां हैं, जिनमें 9 बची हुई हैं। 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। यहां इससे आगे आने वाली छुट्टियों की पूरी जानकारी दी गई है।

तारीखत्योहार/दिवस
1 मईमहाराष्ट्र दिवस
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस
27 अगस्तगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबरगांधी जयंती
21 अक्टूबरदिवाली लक्ष्मी पूजन
22 अक्टूबरदिवाली बलिप्रतिपदा
5 नवंबरगुरुपर्व (गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव)
25 दिसंबरक्रिसमस

इस हफ्ते शेयर मार्केट के लिए ये फैक्टर्स होंगे अहम

भारतीय शेयर बाजारों की दिशा इस कम कारोबारी दिन वाले हफ्ते में अमेरिकी-चीन टैरिफ वॉर से जुड़ी घटनाओं और आईटी कंपनियों विप्रो और इंफोसिस के तिमाही नतीजों से तय होगी। एनालिस्ट्स ने यह राय जताई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी इस सप्ताह बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध तेज हो गया है और दोनों देश एक-दूसरे पर टैरिफ-पर-टैरिफ लगा रहे हैं। इससे बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। घरेलू स्तर पर, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े इस सप्ताह जारी होंगे। वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के प्रमुख आर्थिक आंकड़े जारी होने वाले हैं।

सप्ताह के दौरान आईटी कंपनी विप्रो और इंफोसिस के अलावा निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों HDFC Bank और ICICI Bank के मार्च तिमाही के नतीजे घोषित होंगे। दो अप्रैल को अमेरिका ने भारत से उत्पादों के आयात पर 26 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, 9 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इसे इस साल नौ जुलाई यानी 90 दिन के लिए टाल दिया है। वहीं कई देशों पर लगाया गया 10 फीसदी का मूल टैरिफ लागू रहेगा।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख