return to news
  1. Gensol Engineering के शेयरों में दिखी कुछ राहत, IREDA ने इसके खिलाफ दायर की दिवालिया एप्लिकेशन

मार्केट न्यूज़

Gensol Engineering के शेयरों में दिखी कुछ राहत, IREDA ने इसके खिलाफ दायर की दिवालिया एप्लिकेशन

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 15, 2025, 09:30 IST

सारांश

Gensol Engineering के शेयरों में 15 मई को कुछ तेजी देखने को मिली। 14 मई को इरेडा ने इस कंपनी के खिलाफ दिवालिया एप्लिकेशन दायर कर दी। जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में आज करीब 5% की बढ़त देखने को मिली है।

शेयर सूची

GENSOL
--
IREDA
--
जेनसोल इंजीनियरिंग

इरेडा ने जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ दायर की दिवालिया एप्लीकेशन

Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) यानी कि भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी ने 510 करोड़ रुपये का लोन चुकाने में फेल होने के चलते जेनसोल इंजीनियरिंग के खिलाफ दिवाला और दिवालापन संहिता की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार यानी कि 14 मई को इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी गई। मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी (MNRE) के अंतर्गत आने वाली इरेडा ने शेयर मार्केट को दी जानकारी में कहा कि 14 मई, 2025 को जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता, 2016 की धारा 7 के तहत एक आवेदन दायर किया गया है। जेनसोल इंजीनियरिंग लिस्टेड कंपनी है और उसे लगभग 510 करोड़ रुपये की चूक की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बाजार नियामक सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पिछले महीने एक अंतरिम आदेश में, कोष की हेराफेरी और संचालन में चूक मामले में जेनसोल इंजीनियरिंग और प्रमोटर्स अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को अगले आदेश तक सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया था। शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक 12 मई को SEBI के अंतरिम आदेश के बाद जग्गी भाइयों ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया।

इस बीच, जेनसोल इंजीनियरिंग ने बुधवार को कहा कि Securities Appellate Tribunal (SAT) ने उसकी अपील का निपटान कर दिया है। हालांकि, कंपनी को सेबी के अंतरिम आदेश पर अपना जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी है, जिसमें कंपनी और उसके प्रमोटर्स को सिक्योरिटी बाजार से प्रतिबंधित किया गया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सैट के सामने उसके द्वारा दायर अपील का निपटारा कर दिया गया है। उसे दो सप्ताह के भीतर SEBI के अंतरिम आदेश पर अपना जवाब दाखिल करने का अवसर मिल गया है। ऐसे में दोनों कंपनियों के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है। शेयर मार्केट खुलने पर इरेडा के शेयरों में मामूली गिरावट जबकि जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख