return to news
  1. IPO Share Allotment: Snehaa Organics, Sugs Lloyd या Abril Paper Tech में किया है निवेश? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

IPO Share Allotment: Snehaa Organics, Sugs Lloyd या Abril Paper Tech में किया है निवेश? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 03, 2025, 09:35 IST

सारांश

Snehaa Organics, Sugs Lloyd, Abril Paper Tech के IPOs को निवेशकों की ठीकठाक प्रतिक्रिया मिली है। Snehaa Organics के पब्लिक इश्यू को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 27.75 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा, Sugs Lloyd का आईपीओ भी 3.23 गुना भर गया।

ipo

Snehaa Organics, Sugs Lloyd और Abril Paper के IPOs 29 अगस्त से 02 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे।

IPO Share Allotment: अगर आपने Snehaa Organics, Sugs Lloyd या Abril Paper Tech के आईपीओ में निवेश किया है तो आपके लिए जरूरी खबर है। तीनों कंपनियों के निवेशकों को आज 03 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया है। ये IPOs 29 अगस्त से 02 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। सब्सक्रिप्शन के बाद इनकी लिस्टिंग 5 सितंबर को होने की उम्मीद है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जिन निवेशकों ने इन IPOs में दांव लगाया है वे कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए Snehaa Organics के निवेशकों को NSE और Skyline Financial Services की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं, Sugs Lloyd और Abril Paper Tech के निवेशक BSE या Kfin Tech पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Skyline Financial Services पर ऐसे चेक करें स्टेटस

  • इश्यू रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट http://skylinerta.com/display_ipo_rightissue_allotment.php पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम चुनें।
  • इसके बाद अपना डीमैट अकाउंट नंबर या पैन नंबर की जानकारी दर्ज करें।
  • 'Search' पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस आ जाएगा।

सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Snehaa Organics, Sugs Lloyd, Abril Paper Tech के IPOs को निवेशकों की ठीकठाक प्रतिक्रिया मिली है। Snehaa Organics के पब्लिक इश्यू को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 27.75 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा, Sugs Lloyd का आईपीओ भी 3.23 गुना भर गया। Abril Paper Tech के पब्लिक इश्यू को कुल 11.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख