return to news
  1. Shriram Finance Q3FY25 Results: नेट प्रॉफिट में 73% उछाल, अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

मार्केट न्यूज़

Shriram Finance Q3FY25 Results: नेट प्रॉफिट में 73% उछाल, अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 24, 2025, 17:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Shriram Finance Q3 Result: नॉन बैंकिंग फाइनेशियल कंपनी (NBFC) के शेयर्स नतीजों के पहले बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे लेकिन बाद में इनमें गिरावट दर्ज की गई।

शेयर सूची

शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 64 हजार से ज्यादा ग्राहकों को देती है सेवा। (तस्वीर: Shutterstock)

शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 64 हजार से ज्यादा ग्राहकों को देती है सेवा। (तस्वीर: Shutterstock)

Shriram Finance ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही की अपनी कमाई का ब्योरा जारी कर दिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसने अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 73.4% नेट प्रॉफिट कमाया है। यह इस दौरान ₹3248.64 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1873.59 करोड़ था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वहीं, कंपनी की आमदनी में भी 19.9% बढ़त हुई है। यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ₹8922.39 करोड़ थी जबकि इस साल ₹10,698.31 करोड़ रही।

अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

आमदनी के ब्योरे के साथ-साथ कंपनी ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। यह ₹2 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 125% यानी ₹2.50 डिविडेंड देगी। इसके लिए रेकॉर्ड डेट अगले शुक्रवार, यानी 31 जनवरी की रखी गई है। यानी ये डिविडेंड उन लोगों को मिलेगा जो इस तारीख पर कंपनी के शेयरहोल्डर्स होंगे। यह पेआउट शेयरधारकों को 22 फरवरी या उसके पहले मिल जाएगा।

कंपनी की रिपोर्ट के बाद इसके स्टॉक्स को शेयर बाजार में झटका लगता था। सुबह जहां कंपनी के शेयर्स ऐलान के पहले 0.79% की बढ़त के साथ ₹534 पर ट्रेड कर रहे थे, वहीं नतीजे आने के बाद Shriram Finance के शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार खत्म होने पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर्स 1.11% नीचे ₹523.90 पर आ गए थे।

रीटेल, बिजनेस सेग्मेंट की लेंडर

साल 1979 में बनी कंपनी Shriram Finance एक नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है जो आमतौर पर रीटेल और बिजनेस सेग्मेंट में लोन देती है। इसने साल 1984 में आईपीओ (Initial Public Offering) लॉन्च की थी, और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, दोनों पर लिस्ट हुई थी।

यह न सिर्फ छोटे शहरों बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी फाइनेंशियल सर्विसेज देती है। कंपनी की साल 2022-23 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी 2922 शाखाएं हैं और 732 ग्रामीण केंद्र हैं। इसके कर्मचारियों की संख्या 64 हजार के पार थी।

इसके अलावा कंपनी ने 500 से ज्यादा प्राइवेट फाइनेंसर्स के साथ पार्टनरशिप भी की है और देशभर में 71 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं देती है।

वित्तीय मानकFY22FY23परिवर्तन
राजस्व₹19,255 करोड़₹30,476.78 करोड़58.1% वृद्धि
नेट लाभ₹2,721 करोड़₹6,020 करोड़121.1% वृद्धि
नेट ब्याज आय₹9,316 करोड़₹16,963 करोड़82.1% वृद्धि
नेट ब्याज मार्जिन (NIM)6.62%8.37%1.75% वृद्धि
प्रति शेयर आय (EPS)₹102.59₹160.5456.4% वृद्धि
एसेट्स अंडर मैनेजमेंट-₹1,85,682.86 करोड़  - 

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख