return to news
  1. Shreenath Paper IPO: पेपर कंपनी का आईपीओ खुला, प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत तमाम डिटेल

मार्केट न्यूज़

Shreenath Paper IPO: पेपर कंपनी का आईपीओ खुला, प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत तमाम डिटेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 10:08 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Shreenath Paper Products IPO: यह एक BSE SME इश्यू है, जिसके लिए 44 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत 53.10 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।

Shreenath Paper IPO: श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स के आईपीओ के लिए लॉट साइज 3000 शेयरों का है।

Shreenath Paper IPO: श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स के आईपीओ के लिए लॉट साइज 3000 शेयरों का है।

Shreenath Paper Products IPO: श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स का आईपीओ आज 25 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 23.36 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 28 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shreenath Paper Products IPO का इश्यू प्राइस

यह एक BSE SME इश्यू है, जिसके लिए 44 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत 53.10 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Shreenath Paper Products IPO: कितना है लॉट साइज?

श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स के आईपीओ के लिए लॉट साइज 3000 शेयरों का है। निवेशक मिनिमम 3000 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम 1,32,000 रुपये का निवेश करना होगा।

Shreenath Paper Products IPO के जरूरी डेट्स

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 3 मार्च को किया जाएगा। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो जाएगी। शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 5 मार्च तय की गई है।

आलोक पारेख, रौनक पारेख, नवनीतदास पारेख, हसुमति नवनीतदास पारेख, हरीश पारेख, हसुमति हरीश पारेख, नेहा पारेख और सयाली पारेख कंपनी के प्रमोटर हैं।

Shreenath Paper Products का बिजनेस

श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की स्थापना साल 2011 में की गई थी। यह कई इंडस्ट्रीज को पेपर से जुड़े सप्लाई चेन सॉल्यूशन प्रदान करती है। कंपनी ऐसे पेपर प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है जो कोटेड, फूड-ग्रेड, मशीन-ग्लेज़ और चिपकने वाले (adhesive) होते हैं।

कंपनी कई तरह के पेपर बेचती है, जिसमें सब्लिमेशन बेस पेपर, थर्मल बेस पेपर, स्ट्रॉ पेपर, कप स्टॉक पेपर, सिक्योरिटी पीएसए शीट, हाई-स्ट्रेंथ पेपर और C2S और C1S पेपर शामिल हैं।

कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कस्टम पेपर प्रोडक्ट बनाती है। यह कई ग्रेड के पेपर सप्लाई करती है, जो रीसाइक्लिंग किए गए पेपर, बैगासे और वर्जिन पल्प से बने होते हैं।

इसके प्रोडक्ट FMCG, टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल, पैकेजिंग, फूड एंड बेवरेज, ई-कॉमर्स और अन्य इंडस्ट्रीज में उपयोग होते हैं। मुख्य रूप से, यह महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है।

Shreenath Paper Products का फाइनेंशियल

वित्त वर्षराजस्वप्रॉफिट ऑफ्ट टैक्स (PAT)
31 दिसंबर 202478.622.41
31 मार्च 2024189.674.39
31 मार्च 2023206.74.38
31 मार्च 2022141.751.34
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख