return to news
  1. Q4 Results Highlights (May 7): BSE का नेट प्रॉफिट 32% बढ़ा, Dabur India समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q4 Results Highlights (May 7): BSE का नेट प्रॉफिट 32% बढ़ा, Dabur India समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

5 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 18:53 IST

सारांश

आज ACME Solar Holdings, Vardhman Textiles, CCL Products India, Gravita India, Aditya Birla Lifestyle Brands, Vijaya Diagnostic Centre, Mahanagar Gas, CarTrade Tech, Vikram Solar और Westlife Foodworld जैसी कंपनियां भी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q4 results

आज Bajaj Holdings & Investment, Bharat Forge और Escorts Kubota भी नतीजों की घोषणा कर रही हैं।

Q4 Results: आज 07 मई का दिन तिमाही नतीजों के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है। आज कई बड़ी-छोटी कंपनियां FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर रही हैं। इनमें BSE, Britannia Industries, Pidilite, Lupin, Bharat Forge, Dabur India, Biocon और MRF जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Bajaj Holdings & Investment, Bharat Forge, Escorts Kubota, Karur Vysya Bank, Indraprastha Gas और Craftsman Automation भी शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज ACME Solar Holdings, Vardhman Textiles, CCL Products India, Gravita India, Aditya Birla Lifestyle Brands, Vijaya Diagnostic Centre, Mahanagar Gas, CarTrade Tech, Vikram Solar और Westlife Foodworld जैसी कंपनियां भी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं।

06:09 PM: BSE का नेट प्रॉफिट 32% बढ़ा

मार्च तिमाही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 32.5 फीसदी बढ़कर 797 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 602 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

05:04 PM: Dabur India का मुनाफा 15 फीसदी उछला

जनवरी-मार्च तिमाही में Dabur India का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 369 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 320 करोड़ रुपये था। डाबर इंडिया का ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹3038 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹2830 करोड़ था।

02:53 PM: Bajaj Holdings के प्रॉफिट में 47% का उछाल

बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 47.18% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो बढ़कर ₹2,576.96 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट ₹1,750.79 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए प्रति शेयर ₹130 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इसकी रिकॉर्ड डेट 30 जून है।

02:50 PM: Escorts Kubota का रेवेन्यू 21% उछला

Escorts Kubota का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 9.2 फीसदी बढ़कर 325 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 298 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 21.4 फीसदी बढ़कर 2,951 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 33 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया है।

02:40 PM: Ceigall India का मुनाफा 71% उछला

Ceigall India ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 70.85% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹126.6 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹74.1 करोड़ था। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 37% बढ़कर ₹1,386.51 करोड़ हो गया।

02:24 PM: Coromandel International का मुनाफा 76% गिरा

कोरोमंडल इंटरनेशनल ने Q4 FY26 में अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 20.35% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹6,003.66 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹4,988.39 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 75.86% गिरकर ₹139.93 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले ₹579.67 करोड़ था।

02:21 PM: Bharat Forge का मुनाफा 17% लुढ़का

Bharat Forge ने गुरुवार को मार्च तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 17.40% की गिरावट दर्ज की, जो ₹233.44 करोड़ रहा। कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च की अवधि में ₹282.62 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 17.53% बढ़कर ₹4,528.04 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹3,852.6 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर ₹6.50 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

01:00 PM: CarTrade Tech का मुनाफा 53% उछला

ऑनलाइन ऑटो क्लासिफाइड प्लेटफॉर्म CarTrade Tech ने FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने कंसोलिडेटेड PAT में 53.66% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹70.84 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹46.1 करोड़ था।

12:55 PM: MRF के तिमाही नतीजे घोषित

टायर बनाने वाली कंपनी MRF ने हाल ही में खत्म हुई मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 37.56% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह बढ़कर ₹702.25 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹510.5 करोड़ था। कंपनी के ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.70% बढ़कर ₹8,044.22 करोड़ हो गया।

कंपनी के बोर्ड ने ₹10 के हर शेयर पर ₹229/- (2290%) का फइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। यह आने वाली सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

11:38 AM: Lupin में नतीजों से पहले तेजी

Lupin के शेयरों में भी आज खरीदारी का माहौल है। यह शेयर 1.15 फीसदी बढ़कर 2470.55 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। कंपनी आज मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर रही है।

11:37 AM Britannia Industries में उछाल

Britannia Industries के शेयरों में तिमाही नतीजों से पहले करीब 0.50 फीसदी की बढ़त है। यह स्टॉक BSE पर 5809.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

11:35 AM: Pidilite Industries में खरीदारी

Pidilite Industries के शेयरों में भी आज जमकर खरीदारी हो रही है। यह शेयर BSE पर 1.5 फीसदी चढ़कर 1442.70 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। कंपनी नतीजों की घोषणा के लिए तैयार है।

11:33 AM: BSE का शेयर 1.50 फीसदी उछला

तिमाही नतीजों से पहले BSE के शेयरों में आज 1.55 फीसदी की तेजी है और यह स्टॉक 3,912.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। नतीजों से पहले निवेशकों की नजर स्टॉक पर बनी हुई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख