return to news
  1. Q4 Results: आज का दिन खास, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी ग्रीन समेत 30 कंपनियां देंगी कमाई का हिसाब, शेयरों पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Q4 Results: आज का दिन खास, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी ग्रीन समेत 30 कंपनियां देंगी कमाई का हिसाब, शेयरों पर टिकी नजर

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 08:41 IST

सारांश

Q4 Results: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अडानी ग्रीन, श्रीराम फाइनेंस, लोढ़ा डेवलपर्स, इंडसइंड बैंक जैसी दिग्गज कंपनियां फाइनेंशिल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर में अपनी कमाई का पूरा ब्योरा जारी करेंगी।

शेयर सूची

RELIANCE
--
ADANIGREEN
--
4th क्वार्टर नतीजे

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुल 30 कंपनियां जारी करेंगी FY26 के चौथे तिमाही के वित्तीय नतीजे

शेयर मार्केट में आज काफी हलचल देखने को मिल सकती है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर यानी जनवरी से लेकर मार्च तक कंपनियों की कमाई कैसी रही, इसका हिसाब-किताब देने का समय चल रहा है। इस क्रम में आज कुछ दिग्गज कंपनियां चौथे क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित करने वाली हैं और ऐसे में उनके शेयरों पर भी निवेशक आंखें गड़ाए बैठे हैं। इनमें मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिंक प्रोड्यूसर हिंदुस्तान जिंक, NBFC श्रीराम फाइनेंस, रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूसर अडानी ग्रीन एनर्जी, रियल एस्टेट डेवलपर लोढ़ा डेवलपर्स, कंज्यूमर लेंडिंग कंपनी एल एंड टी फाइनेंस, प्राइवेट सेक्टर का इंडसइंड बैंक और NBFC महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे घोषित करने के साथ-साथ डिविडेंड को लेकर भी ऐलान करेंगीं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

तेल रिफाइनरी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स, केमिकल्स कंपनी अतुल, इंडियन ऑयल की सहायक कंपनी चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, पॉलीस्टाइरीन पॉलिमर प्रोड्यूसर सुप्रीम पेट्रोकेम, आईटी सर्विस मैनेजमेंट फर्म जेनसर टेक्नोलॉजीज, होम फाइनेंसिंग सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर कैन फिन होम्स, लौह मैनुफैक्चरर जयसवाल नेको इंडस्ट्रीज, क्लाउड कम्युनिकेशन्स प्रोवाइडर तनला प्लेटफॉर्म्स, रैमिंग मास निर्माता राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर, ग्राइंडिंग टूल्स निर्माता वेंड्ट (भारत) और केमिकल्स फर्म विनाइल केमिकल्स (भारत) भी आज अपने लेटेस्ट नतीजे जारी करेंगी।

एक नजर उन कंपनियों पर जो आज जारी करेंगी Q4 नतीजे

Reliance Industries Ltd

Hindustan Zinc Ltd

Shriram Finance Ltd

Adani Green Energy Ltd

Lodha Developers Ltd

L&T Finance Ltd

IndusInd Bank Ltd

Mahindra and Mahindra Financial Services Ltd

Mangalore Refinery and Petrochemicals Ltd

Atul Ltd

Chennai Petroleum Corporation Ltd

Supreme Petrochem Ltd

Zensar Technologies Ltd

Can Fin Homes Ltd

Jayaswal Neco Industries Ltd

Tanla Platforms Ltd

DCB Bank Ltd

Raghav Productivity Enhancers Ltd

Bhansali Engineering Polymers Ltd

Wendt (India) Ltd

Tamil Nadu Newsprint and Papers Ltd

Omega Interactive Technologies Ltd

Vinyl Chemicals (India) Ltd

Vishnusurya Projects And Infra Ltd

Atishay Ltd

Organic Recycling Systems Ltd

Dhruva Capital Services Ltd

Kshitij Polyline Ltd

Pearl Green Clubs and Resorts Ltd

Krishna Capital and Securities Ltd

इससे पहले 23 अप्रैल को इंफोसिस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन्स, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, टाटा कैपिटल, आदित्य बिरला सन लाइफ AMC जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख