return to news
  1. Shakti Pumps का शेयर आज 5% उछला? इस एक खबर ने निवेशकों में भरा जोश

मार्केट न्यूज़

Shakti Pumps का शेयर आज 5% उछला? इस एक खबर ने निवेशकों में भरा जोश

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 31, 2025, 14:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Shakti Pumps ने एक्सचेंजों को बताया कि उसे 4840 स्टैंडअलोन ऑफ-ग्रिड DC सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम (SPWPS) की सप्लाई के लिए मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कुल ₹170.25 करोड़ का है, जो कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) योजना के तहत मिला है।

शेयर सूची

Shakti Pumps

Shakti Pumps: आज की तेजी के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 8,961.78 करोड़ रुपये हो गया है।

Shakti Pumps share: इंदौर की वाटर पंप बनाने वाली कंपनी शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर आज 31 दिसंबर को 5 फीसदी से अधिक उछल गए। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इस शेयर में 3.66 फीसदी की तेजी थी और यह 726.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरसल, कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि उसे मध्य प्रदेश सरकार से एक नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 8,961.78 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,398 रुपये और 52-वीक लो 549 रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shakti Pumps को मिला है नया ऑर्डर

शक्ति पंप्स ने एक्सचेंजों को बताया कि उसे 4840 स्टैंडअलोन ऑफ-ग्रिड DC सोलर फोटोवोल्टिक वाटर पंपिंग सिस्टम (SPWPS) की सप्लाई के लिए मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कुल ₹170.25 करोड़ का है, जो कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) योजना के तहत मिला है। इसके एक दिन पहले कंपनी को झारखंड से 1,000 सोलर फोटोवोल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम की सप्लाई का ऑर्डर भी मिला है।

Shakti Pumps ने क्या कहा?

शक्ति पंप्स ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से PM-KUSUM योजना के कंपोनेंट-B के तहत पूरे मध्य प्रदेश राज्य के लिए 4,840 स्टैंड-अलोन ऑफ-ग्रिड DC सोलर फोटोवोल्टिक वॉटर पंपिंग सिस्टम (SPWPS) पंप का नया वर्क ऑर्डर मिला है। 4,840 पंपों की कुल कीमत लगभग ₹170.25 करोड़ (GST सहित) है, जिसे 120 दिनों के अंदर पूरा करना है।"

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में पिछले 1 महीने में 10 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसमें 23 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस साल अब तक यह स्टॉक 35 फीसदी टूट चुका है। पिछले 1 साल में शक्ति पंप्स का शेयर 32 फीसदी गिरा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख