return to news
  1. SENSEX, NIFTY धड़ाम, निवेशकों के ₹3 लाख Cr डूबे, फिर भी 25 स्टॉक्स में दिखा रेकॉर्ड जंप

मार्केट न्यूज़

SENSEX, NIFTY धड़ाम, निवेशकों के ₹3 लाख Cr डूबे, फिर भी 25 स्टॉक्स में दिखा रेकॉर्ड जंप

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 21, 2024, 17:28 IST

सारांश

Adani Group को लेकर अमेरिका में चल रहे रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के केस को लेकर भारतीय बाजार में तेज गिरावट देखी गई। SENSEX- NIFTY में निवेशकों को भारी घाटा झेलना पड़ा। वहीं, Indian Hotels समेत करीब 25 स्टॉक्स ने 52 हफ्तों की अपनी सबसे हाई जंप को रेकॉर्ड किया।

SENSEX, NIFTY तेजी से धड़ाम

SENSEX, NIFTY तेजी से धड़ाम

अडानी ग्रुप के ऊपर अमेरिका में लगे धोखाधड़ी- रिश्वतखोरी के आरोपों के बीच भारत में बाजार तेजी से लुढ़कता नजर आया। SENSEX और NIFTY दोनों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बावजूद इसके करीब 25 ऐसे स्टॉक रहे जिन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 52 हफ्तों में अपने सबसे ऊंचे मुकाम को छुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

धड़ाम SENSEX, NIFTY

बेंचमार्क सूचकांक SENSEX- NIFTY 21 नवंबर को 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। अडानी ग्रुप, रिलायंस इंडस्ट्रज और ITC में तेजी से बिक्री जारी रही। NIFTY 50 255 अंकों की गिरावट के साथ 23,263.15 अंकों पर पहुंच गया जबकि SENSEX 775 अंकों की गिरावट के साथ 76,802.73 पर पहुंचा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, ITC, NTPC को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। सेक्टर्स की बात करें तो धातु, मीडिया, पब्लिक सेक्टर बैंक, FMCG, तेल और गैस और ऑटो को सबसे ज्यादा चपत लगी।

अडानी ग्रुप को झटका

अडानी ग्रुप के शेयर्स के तेजी से लुढ़कने के कारण एक ही सेशन में निवेशकों के ₹2.9 लाख करोड़ घाटे की आशंका है। अडानी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में चार्ज लगा है कि उन्होंने सोलर पावर प्रॉजेक्ट के लिए भारतीय अधिकारियों को $25 करोड़ की घूस दी थी। इसके बाद ग्रुप की कई कंपनियों में लोअर सर्किट लग गया।

वहीं, रूस- यूक्रेन जंग के आक्रामक होने, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त से पैदा हुई महंगाई की चिंता और विदेशी निवेशकों की ओर से जारी बिक्री के कारण भी बाजार को नुकसान पहुंचा है।

इंडियन होटेल्स के शेयर्स उछले

हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी एंटरप्राइज इंडियन होटेल्स के शेयर्स 5% से ज्यादा की बढ़त के साथ ₹796.25 पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में कंपनी के स्टॉक्स 15% बढ़े हैं जबकि एक साल में 84% का उछाल देखा गया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 350 प्रॉपर्टीज हैं।

अगले कुछ साल तक कंपनी तेजी से विस्तार करने वाली है। इसलिए निवेशकों की नजरें इस पर बनी हुई हैं। FY30 तक कंपनी का प्लान औसतन हर हफ्ते एक नया होटेल खोलने का है। IHCL की आमदनी सितंबर में खत्म हुई तिमाही में पिछले साल की तुलना में 27.4% के साथ बढ़ी जबकि टैक्स के बाद प्रॉफिट 225% की बढ़त से साथ ₹583 करोड़ पर पहुंचा।

और भी कंपनियों ने पकड़ी रफ्तार

इसी तरह फोर्टिस हेल्थकेयर 4% की बढ़त के साथ ₹691/ शेयर पर पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि आर्टेमिस मेडिकेयर के बाद यह दूसरा गुरुग्राम आधारित प्राइवेट हॉस्पिटल नेटवर्क रहा जो इतनी बढ़त कायम कर सका।

आर्टेमिस मेडिकेयर सर्विसेज के स्टॉक 10% की बढ़त के साथ ₹320 पर पहुंच गए थे। आर्टेमिस को जहां प्रॉफिट रिपोर्ट करने का फायदा मिला है, वहीं फोर्टिस नए CEO डॉ. आशुतोष रघुवंशी के आने से चर्चा में रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख