return to news
  1. SENSEX, NIFTY ने धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार, KEC इंटरनेशनल 7%, NBCC 5% ऊपर

मार्केट न्यूज़

SENSEX, NIFTY ने धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार, KEC इंटरनेशनल 7%, NBCC 5% ऊपर

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 28, 2024, 10:38 IST

सारांश

Stock Market Early Trade: गुरुवार 28 नवंबर को स्टॉक बाजार धीमी रफ्तार से खुला। SENSEX, NIFTY 6 अंकों तक की गिरावट पर ट्रेड कर रहे थे। जल्द ही दोनों पर उछाल देखा गया।

शेयर सूची

IT स्टॉक्स को हुआ सबसे ज्यादा घाटा

IT स्टॉक्स को हुआ सबसे ज्यादा घाटा

**Stock Market Today: **गुरुवार 28 नवंबर को स्टॉक बाजार सुस्ती के साथ खुला। S&P BSE SENSEX 6 अंकों की गिरावट के साथ 80,228.31 और NSE का NIFTY50 0.30 अंकों की गिरावट के साथ 24,275.20 पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, बाद में रफ्तार पकड़ते हुए BSE SENSEX 95 अंकों की बढ़त के साथ 80,329.08 अंक पर पहुंच गया और NSE NIFTY 48.15 अंक चढ़कर 24,323.05 अंक पर रहा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किसे फायदा, किसको नुकसान?

NIFTY 50 पर फायदे में दिखे HUL, ITC, HDFC Bank, HDFC Life, और Shriram Finance जबकि Infosys, Tech Mahindra, Eicher Motors, Power Grid, और HCL Tech घाटे में नजर आए।

सेक्टर्स की बात करें तो ज्यादातर में शुरुआती ट्रेड के दौरान फायदा देखा गया। सबसे ज्यादा रियलटी और FMCG स्टॉक्स ग्रीन रेंज में थे। BSE Realty Index 1.23% की बढ़त के साथ 8,097.54 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। इससे उलट, IT स्टॉक्स रेड लाइन के पीछे रहे।

इन स्टॉक्स पर नजर

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE पर KEC इंटरनेशनल के स्टॉक्स में 7% तक उछाल देखा गया। कंपनी ने बुधवार को ऐलान किया थ कि उसने Power Grid Corp से ₹1,704 करोड़ के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन ऑर्डर लिए हैं।

वहीं, NBCC के शेयर्स भी 5% ऊपर रहे और BSE पर ₹100.49/ शेयर की कीमत के साथ ट्रेड करते दिखे। सरकरी कंपनी ने हाल ही में HUDCO के साथ MoU साइन किया था जिसके तहत नोएडा में $600 करोड़ की लागत से 10 एकड़ का इंडस्ट्रियल प्लॉट तैयार किया जाएगा। एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में NBCC ने इस बारे में जानकारी दी थी।

ब्रॉड मार्केट

BSE MidCap सूचकांक 0.5% की बढ़त के साथ 46,189.33 पर जबकि BSE SmallCap सूचकांक 0.98% की बढ़त के साथ 55,097.73 अंक ट्रेड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अमेरिका में महंगाई दर एक बार फिर कम होती नहीं दिख रही है। ऐसे में फेडरल रिजर्व अगले साल क्या कदम उठाएगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इकॉनमी के मजबूत होने के बावजूद डॉलर कमजोर रहा। थैंक्सगिविंग के चलते अमेरिकी बाजार गुरुवार और शुक्रवार को बंद रहेगा।

उधर, एशियाई स्टॉक्स में भी सुस्ती देखी गई। MSCI के जापान के बाहर के एशिया- पैसिफिक सूचकांक में 0.07% गिरावट देखी गई जबकि जापान का Nikkei 0.46% की बढ़त पर ट्रेड कर रहा था।

इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी फायदे में रहा जबकि हॉन्ग-कॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21% की गिरावट के साथ 72.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख