return to news
  1. क्रैश होने के बाद SENSEX 300 अंक चढ़ा, NIFTY50 भी 24,000 के पार

मार्केट न्यूज़

क्रैश होने के बाद SENSEX 300 अंक चढ़ा, NIFTY50 भी 24,000 के पार

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 29, 2024, 11:12 IST

सारांश

Stock Market Early Trade: गुरुवार को क्रैश होने के बाद SENSEX 300 अंकों से ऊपर चला गय। NIFTY50 भी 24 हजार अंकों के पास पहुंच गया।

बाजार ने की वापसी

बाजार ने की वापसी

Stock Market Today: घरेलू इक्विटी बाजार में शुक्रवार 29 नवंबर को सामान्य हालात रहे। गुरुवार को क्रैश होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऊपर बढ़ते रहे। लगभग हर सेक्टर में सकारात्मक ट्रेंड देखे गए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

S&P BSE SENSEX 317 अंकों की बढ़त के साथ 79,360.44 पर पहुंच गया था। वहीं, NSE का NIFTY50 सूचकांक 104 अंकों से ऊपर 24,018.25 पर था।

किसको फायदा- किसको नुकसान

NIFTY50 सूचकांक पर Cipla, Dr Reddy's, Sun Pharma, M&M और Adani Ports फायदे में रहे जबकि Power Grid Corporation, Sriram Finance, Coal India, ITC और Tech Mahindra को नुकसान हुआ।

ZEE Entertainment Enterprises के शेयर्स NSE पर 7.5% बढ़ गए थे। कंपनी ने पुनीत गोयनका को डायरेक्टर के तौर पर अपॉइंट करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इसके समर्थन में 49.54% वोट पड़े थे जबकि 50.4% वोट खिलाफ में थे।

केन- बेतवा प्रॉजेक्ट का फायदा

कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग NCC के शेयर शुक्रवार को 4.96% ऊपर पहुंच गए। कंपनी को केन-बेतवा लिंक प्रॉजेक्ट अथॉरिटी की तरफ से 28 नवंबर को मंजूरी मिली थी। इसके तहत दौधन बांध बनाने के लिए ₹3,389.49 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

दूसरी ओर, यूटिलिटी और हेल्थकेयर स्टॉक्स को BSE पर फायदा हुआ। BSE यूटिलिटी इंडेक्स 1.56% की बढ़त के साथ 5,795.15 पर पहुंच गया था।

BSE MidCap इंडेक्स 179 पॉइंट ऊपर 46,108.98 पर पहुंच गया और BSE SmallCap इंडेक्स 190 पॉइंट ऊपर 54,972.69 पर था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख