return to news
  1. Tech Mahindra हर शेयर पर देगी ₹36 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट समेत पूरी जानकारी

मार्केट न्यूज़

Tech Mahindra हर शेयर पर देगी ₹36 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट समेत पूरी जानकारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 14:31 IST

सारांश

Tech Mahindra ने कहा है कि कंपनी ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹36 का फाइनल डिविडेंड देगी। इसका मतलब है कि शेयर की असली कीमत (₹5) के मुकाबले कंपनी 720% का डिविडेंड दे रही है। लेकिन यह फाइनल डिविडेंड तभी मिलेगा जब AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) में शेयरहोल्डर्स इसे मंजूरी देंगे।

शेयर सूची

Tech Mahindra

Tech Mahindra पहले ही नवंबर 2025 में ₹15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है।

Tech Mahindra Divident: दिग्गज IT कंपनी टेक महिंद्रा ने आज 22 अप्रैल को तिमाही नतीजों के साथ ही अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹36 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। नतीजों के बीच टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.82 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 1473 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

Tech Mahindra ने कहा है कि कंपनी ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹36 का फाइनल डिविडेंड देगी। इसका मतलब है कि शेयर की असली कीमत (₹5) के मुकाबले कंपनी 720% का डिविडेंड दे रही है। लेकिन यह फाइनल डिविडेंड तभी मिलेगा जब AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) में शेयरहोल्डर्स इसे मंजूरी देंगे।

Tech Mahindra डिविडेंड के लिए कब है रिकॉर्ड डेट

Tech Mahindra पहले ही नवंबर 2025 में ₹15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। इस तरह FY 2025-26 के लिए कुल डिविडेंड ₹51 प्रति शेयर होता है, जिसमें फाइनल डिविडेंड भी शामिल है।

डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) तय की गई है। इसका मतलब है कि अगर इस तारीख तक आपके पास कंपनी के शेयर हैं, तो आप डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक कंपनी अपने मेंबर रजिस्टर और शेयर ट्रांसफर बुक बंद रखेगी, ताकि यह तय किया जा सके कि किन शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड मिलेगा।

अगर AGM में फाइनल डिविडेंड मंजूर हो जाता है, तो कंपनी 14 अगस्त 2026 से पहले डिविडेंड का पैसा शेयरहोल्डर्स को दे देगी। जिन निवेशकों के शेयर डीमैट अकाउंट में हैं, उनके नाम डिपॉजिटरी की लिस्ट में होने चाहिए, और जिनके फिजिकल शेयर हैं, उनके नाम कंपनी के रजिस्टर में 3 जुलाई तक दर्ज होने चाहिए।

कैसे रहे Q4 नतीजे

Tech Mahindra ने FY26 की मार्च तिमाही के नतीजों का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की। इसका मुनाफा ₹1353.80 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹1166.70 करोड़ था। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 20.65% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू में 12.64% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो एक साल पहले के ₹13,384 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹15,076.1 करोड़ हो गया। तिमाही आधार पर इसमें 4.74% की बढ़त हुई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख