return to news
  1. स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww $1 अरब का IPO लाने की तैयारी में? रिपोर्ट में दावा, SEBI के पास फाइल किया ड्राफ्ट

मार्केट न्यूज़

स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww $1 अरब का IPO लाने की तैयारी में? रिपोर्ट में दावा, SEBI के पास फाइल किया ड्राफ्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 26, 2025, 17:35 IST

सारांश

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww ने SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल किए हैं जिसकी कीमत $70 करोड़ से $1 अरब तक हो सकती है। कॉन्फिडेंशियल प्रीडफ्राइलिंग रूट के जरिए की गई इस फाइलिंग में नए शेयर्स और ऑफर-फॉर-सेल, दोनों का हिस्सा होगा। 2016 में बना ग्रो FY25 में भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला रीटेल ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म बन गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Groww का इरादा इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल टेक्नॉलजी और बिजनेस के विस्तार में करने का है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Groww का इरादा इस आईपीओ से आने वाले कैपिटल का इस्तेमाल टेक्नॉलजी और बिजनेस के विस्तार में करने का है।

स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww ने सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास आईपीओ (Initial Public Offering, IPO) के लिए ड्राफ्ट पेपर फाइल किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आईपीओ की कीमत $70 करोड़ से $1 अरब तक हो सकती है। कॉन्फिडेंशियल प्रीडफ्राइलिंग रूट के जरिए की गई इस फाइलिंग में नए शेयर्स और ऑफर-फॉर-सेल, दोनों का हिस्सा होगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल प्रौद्योगिकी विकास एवं कारोबार विस्तार में करने की योजना बना रही है।

बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने सोमवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि कंपनी ने सेबी और शेयर बाजार के समक्ष आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किया है। कंपनी को पीक XV, टाइगर कैपिटल और माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

रिपोर्ट के मुताबिक जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज लिमिटेड इस ऑफरिंग के मैनेजर होंगे।

ग्रो की स्थापना 2016 में की गई थी। यह वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला खुदरा ब्रोकिंग मंच बन गया जिसकी बाजार हिस्सेदारी मार्च, 2025 तक 26 प्रतिशत से अधिक थी।

FY25 के दौरान प्लेटफॉर्म पर 34 लाख से ज्यादा नए अकाउंट बने और मार्च 2024 में इसका 95 लाख रहा क्लाइंट बेस 36% छलांग मारते हुए मार्च 2025 में 1.29 करोड़ पार कर गया। NSE के डेटा के मुताबिक ग्रो का मार्केट शेयर भी इस दौरान 23.28% से बढ़कर 26.26% पर पहुंच गया।

FY23 में कंपनी ₹449 करोड़ मुनाफा दर्ज किया गया था जबकि इसकी कमाई ₹1,277 करोड़ रही थी। वहीं, FY24 में इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹535 करोड़ था और आमदनी ₹3,145 करोड़ दर्ज की थी। हालांकि, भारत में डॉमिसाइल शिफ्ट करने के लिए कंपनी को ₹1,340 करोड़ का टैक्स पेमेंट करना पड़ा था जिसके चलते इसे ₹805 करोड़ का नेट घाटा उठाना पड़ा था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख