return to news
  1. US Elections 2024: राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत से भारतीय बाजार क्यों उछला?

मार्केट न्यूज़

US Elections 2024: राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत से भारतीय बाजार क्यों उछला?

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 08, 2024, 18:37 IST

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के साथ- साथ भारतीय इक्विटी बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों में 1% की बढ़त दर्ज की गई। इसके पहले से मंगलवार को ही बाजार में चढ़ाव देखा गया था। बेंचमार्क सेंसेक्स पहले के नुकसान की भरपाई करते हुए 694 की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Article thumbnail

At 78, Donald Trump will soon become the oldest US president to take office.

स्वाति वर्मा जैसे- जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत तय हो रही है, बाजार में भी दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है। भारतीय इक्विटी बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों में 1% की बढ़त दर्ज की गई। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति बड़े अंतर से कमला हैरिस से आगे चल रहे हैं। डॉनल्ड ट्रंप को जीतने के लिए कम से कम 270 वोट चाहिए और वो तेजी से इस नंबर की ओर बढ़ रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके पहले से मंगलवार को ही बाजार में चढ़ाव देखा गया था। बेंचमार्क सेंसेक्स पहले के नुकसान की भरपाई करते हुए 694 की बढ़त के साथ बंद हुआ था। NSE Nifty50 217.95 अंकों की बढ़त के साथ 24,213.30 पर बंद हुआ। यहां 39 कंपनियों में उछाल और 11 में गिरावट दर्ज की गई थी।

भारतीय बाजार में क्यों है उछाल?

यूं तो ट्रेंप की जीत के साथ बाजार पर क्या असर होगा, इसे लेकर मिली-जुली राय है लेकिन माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध ट्रंप के आने के साथ और मजबूत हो सकते हैं। जानकारों का मानना है कि भारत- अमेरिका के बीच अच्छे संबंध पिछले करीब 10 साल में कायम रहे हैं, बावजूद इसके कि वहां पार्टियां बदलती रही हैं।

इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स के चीफ इकॉनमिस्ट डॉ. मनोरंजन शर्मा के मुताबिक व्यापार नीतियों और हेल्थकेयर में बदलाव की वजह से IT, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे सेक्टर, जिनपर अमेरिकी नीतियों का सीधा असर है, वहां कुछ कदम उठाने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच दोस्ती किसी तरह के तनाव को कम कर सकती है।

अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर

CNBC- TV 18 को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा है कि ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था बेहतर मानी जाती थी। अमेरिकी वोटर्स पर कॉस्ट ऑफ लिविंग का भी ज्यादा असर पड़ा है। माना जा रहा है कि टैक्सेशन को लेकर ट्रंप के वादों के चलते ऐसी उम्मीद है कि अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

ट्रंप ने यह भी वादा किया है कि राष्ट्रपति बनने पर वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बंद करा देंगे। इस युद्ध के कारण भारतीय बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है। इसलिए भी ट्रंप के वादे भारतीय उनकी ओर हो गए हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख