return to news
  1. US Presidential Elections: डॉनल्ड ट्रंप को मिलेगा दूसरा मौका या कमला हैरिस होंगी पहली महिला राष्ट्रपति? ये 7 राज्य करेंगे फैसला

बिजनेस न्यूज़

US Presidential Elections: डॉनल्ड ट्रंप को मिलेगा दूसरा मौका या कमला हैरिस होंगी पहली महिला राष्ट्रपति? ये 7 राज्य करेंगे फैसला

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 06, 2024, 12:30 IST

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत किसकी होगी- कमला हैरिस या डॉनल्ड ट्रंप? इस बात का फैसला 7 राज्यों के ऊपर आ सकता है जिन्हें स्विंग स्टेट्स कहते हैं। अभी तक के ट्रेंड्स में यहां ट्रंप आगे चल रहे हैं।

इन 7 राज्यों पर रहेगी नजर

इन 7 राज्यों पर रहेगी नजर

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की रेस में डॉनल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। असोसिएटेड प्रेस के आकलन के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति को 230 वोट मिल सकते हैं जबकि डेमॉक्रेटिक कैंडिडेट कमला हैरिस को 205 वोट मिलने का अनुमान है। ऐसे में किंग- मेकर का काम करेंगे 7 राज्य जिन्हें स्विंग स्टेट कहते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऐरिजोना, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरलाइना, नेवाडा, पेन्सिलवेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन ऐसे राज्य हैं जो तय करेंगे कि अमेरिका में फिर से डेमोक्रैट सरकार आएगी या रिपब्लिकन ट्रंप को दूसरा मौका मिलेगा। इनमें से नॉर्थ कैरलाइना पहले ही ट्रंप के खाते में आ चुका है।

यहां जानते हैं कि 2024 के चुनाव में इन राज्यों में कैसा रहा है वोटिंग का पैटर्न-

ऐरिजोना- 11 इलेक्टोरल कॉलेज वोट्स (ECV)

ऐरिजोना में ज्यादातर रिपब्लिकन पार्टी की जीत हुई है लेकिन पिछले चुनाव में जो बाइडेन ने यहां उलटफेर किया थ। हालांकि, इस बार ट्रंप यहां हैरिस से आगे चल रहे हैं।

जॉर्जिया- 16 ECV

जॉर्जिया भी रिपब्लिकन पार्टी के खेमे में रहा है और बाइडेन ने उसे 2020 में जीता था। यहां भी ट्रंप हैरिस से आगे चल रहे हैं।

नॉर्थ कैरलाइना- 16 ECV

नॉर्थ कैरलाइना सिर्फ 2008 में डेमोक्रैट्स के हाथ आया है जब बराक ओबामा राष्ट्रपति पद की रेस में थे। यहां ट्रंप जीत दर्ज कर चुके हैं।

नेवाडा- 6 ECV

नेवाडा साल 2008 से डेमोक्रैट पाले में है और पिछले 6 में से 5 चुनावों में एक अहम भूमिका निभा चुका है। यहां इस बार ट्रंप आगे चल रहे हैं।

पेन्सिलवेनिया- 19 ECV

पेन्सिलवेनिया साल 2000 से 2016 तक डेमोक्रैट्स का गढ़ रहा लेकिन 2016 में ट्रंप ने इसे जीत लिय। इस बार भी ट्रंप यहां आगे चल रहे हैं। स्विंग स्टेट्स में सबसे ज्यादा वोट यहीं हैं, इसलिए यह सीट अहम हो जाती है।

मिशिगन- 15 ECV

मिशिगन भी 2016 तक डेमोक्रैट टीम में रहा लेकिन उसके बाद रिपब्लिकन पार्टी के साथ हो लिया। यहां भी ट्रंप आगे चल रहे हैं।

विस्कॉन्सिन- 10 ECV

साल 2016 में डेमोक्रैट्स से इसको छीनने के बाद ट्रंप एक बार फिर विस्कॉन्सिन में आगे चल रहे हैं।

अभी तक के ट्रेंड्स में ट्रंप आगे चल रहे हैं। ऐसे में मुमकिन है कि अमेरिका को अपनी पहली महिला राष्ट्रपति के लिए अभी और इंतजार करना पड़े।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख