return to news
  1. Defence Stocks: Rajnath Singh के जर्मनी दौरे से डिफेंस शेयरों में तेजी, रक्षा सहयोग को बूस्ट मिलने की उम्मीद

मार्केट न्यूज़

Defence Stocks: Rajnath Singh के जर्मनी दौरे से डिफेंस शेयरों में तेजी, रक्षा सहयोग को बूस्ट मिलने की उम्मीद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 21, 2026, 12:55 IST

सारांश

आज के कारोबार में Zen Technologies के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा Data Patterns में 5.50 फीसदी, Astra Microwave Products में 3.50 फीसदी और MTAR Technologies में करीब 2 फीसदी की बढ़त है।

शेयर सूची

Defence stock

Defence stocks: राजनाथ सिंह जर्मनी की डिफेंस इंडस्ट्री के बड़े अधिकारियों से भी मिलेंगे।

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 21 अप्रैल को जमकर खरीदारी हो रही है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा आज 21 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यही वजह है कि निवेशकों में डिफेंस स्टॉक्स को लेकर पॉजिटिव माहौल बना है। इस दौरे का मकसद भारत और जर्मनी के बीच डिफेंस इंडस्ट्री में सहयोग बढ़ाना है। दोनों देश मिलकर सैन्य उपकरणों का निर्माण करने की योजना बना सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में Zen Technologies के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा Data Patterns में 5.50 फीसदी, Astra Microwave Products में 3.50 फीसदी और MTAR Technologies में करीब 2 फीसदी की बढ़त है। इसके साथ ही Paras Defence, DCX Systems और HAL जैसे शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा, क्या है प्लान

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जर्मनी की राजधानी Berlin में राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष Boris Pistorius और अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे। इसमें डिफेंस सहयोग, सेना-से-सेना संबंध और नई टेक्नोलॉजी जैसे साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन पर फोकस रहेगा।

इस दौरान दोनों देशों के बीच एक डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप साइन हो सकता है, जिससे सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही UN पीसकीपिंग ऑपरेशन की ट्रेनिंग को लेकर भी समझौता हो सकता है। भारत और जर्मनी के डिफेंस संबंध पिछले कुछ समय से बेहतर हो रहे हैं। जर्मनी से भारत को होने वाले रक्षा निर्यात में भी बढ़ोतरी हुई है। खबर है कि दोनों देश भारतीय नौसेना के लिए 6 स्टेल्थ सबमरीन खरीदने का बड़ा समझौता भी फाइनल कर सकते हैं, जो करीब 5 अरब यूरो का हो सकता है।

डिफेंस मंत्रालय के मुताबिक, यह दौरा दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा करने और नए अवसर तलाशने का अच्छा मौका होगा। राजनाथ सिंह जर्मनी की डिफेंस इंडस्ट्री के बड़े अधिकारियों से भी मिलेंगे ताकि “Make in India” को बढ़ावा मिल सके। यह दौरा 7 साल बाद हो रहा है। इससे पहले 2019 में Nirmala Sitharaman जर्मनी गई थीं, जबकि Boris Pistorius 2023 में भारत आए थे और राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख