return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल में नरमी, दिग्गज शेयरों में खरीदारी, आज इन फैक्टर्स से चढ़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल में नरमी, दिग्गज शेयरों में खरीदारी, आज इन फैक्टर्स से चढ़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 21, 2026, 10:39 IST

सारांश

Crude Oil कीमतों में आज गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.58 फीसदी लुढ़ककर 94.93 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट आई है।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर लगभग सभी सेक्टर्स में हरियाली नजर आई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 अप्रैल को अच्छी तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 525 अंकों की बढ़त है और यह 79,045.10 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 151.20 अंक उछलकर 24,517.80 के लेवल पर है। आज क्रूड ऑयल के भाव में नरमी नजर आ रही है। हालांकि दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। यहां हम समझेंगे कि आज बाजार में तेजी के पीछे की वजह क्या है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US-Iran के बीच दूसरे दौर की बातचीत की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू होने की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि इसे लेकर सस्पेंस भी बरकरार है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ बातचीत पर जोर दे रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कई धमकियां भी दी है। दूसरी तरफ ईरान का कहना है कि वे "धमकियों के साये" में बातचीत नहीं करेंगे और उन्होंने अमेरिका पर युद्धविराम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है।

क्रूड ऑयल में नरमी

कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.58 फीसदी लुढ़ककर 94.93 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीदों के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट आई है। इस खबर के चलते मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

बड़े शेयरों में खरीदारी

आज दिग्गज शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex के सभी 30 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे ज्यादा खरीदारी Asian Paints, Trent, Eternal, Axis Bank और Adani Ports जैसे शेयरों में देखी गई। इसके अलावा HDFC Bank, Trent और HUL जैसे शेयरों में भी तेजी देखी गई। इन बड़े शेयरों ने मार्केट को ऊपर खींच लिया।

सभी इंडेक्स में हरियाली

आज NSE पर लगभग सभी सेक्टर्स में हरियाली नजर आई। निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मीडिया, मेटल, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में तेजी दिख रही है। निफ्टी मीडिया में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। अन्य सभी इंडेक्स में 1 फीसदी से कम की बढ़त है। सभी सेक्टर्स में खरीदारी ने बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख