मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड December 26, 2025, 11:18 IST
सारांश
Railway Stocks: यह एक साल में दूसरी बार है जब रेल मंत्रालय ने पैसेंजर ट्रेन के किराए में बदलाव किया है। इससे पहले जुलाई में किराया बढ़ाया गया था। अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि किराए को तर्कसंगत बनाने का मकसद 'यात्रियों के लिए किफायती होने और ऑपरेशंस की सस्टेनेबिलिटी के बीच संतुलन बनाना' है।

Railway Stocks: रेलवे ने साफ किया है कि नए किराये सिर्फ 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होंगे।
सरकार ने बताया कि स्ट्रक्चर में बदलाव के तहत लोकल ट्रेन, सीजन टिकट और कम दूरी के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे ने साफ किया है कि सबअर्बन सेवाओं और मंथली सीजन टिकट के किराए पहले जैसे ही रहेंगे। बदलाव सिर्फ साधारण नॉन-एसी (नॉन-सब-अर्बन) ट्रेनों के किराये में किया गया है, वह भी चरणबद्ध (ग्रेडेड) तरीके से। सेकंड क्लास ऑर्डिनरी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है, ताकि छोटी दूरी और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर बोझ न पड़े। 216 से 750 किमी की दूरी पर किराया ₹5, 751 से 1250 किमी पर ₹10, 1251 से 1750 किमी पर ₹15 और 1751 से 2250 किमी की दूरी पर ₹20 बढ़ाया गया है।
स्लीपर क्लास साधारण और फर्स्ट क्लास साधारण में नॉन-सब-अर्बन यात्राओं के लिए किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ाया गया है। इसका मतलब है कि बढ़ोतरी बहुत सीमित और धीरे-धीरे लागू की गई है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी और एसी दोनों कैटेगरी में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। इसमें स्लीपर, फर्स्ट क्लास, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और एसी फर्स्ट क्लास शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, 500 किमी की नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस यात्रा पर यात्री को सिर्फ करीब ₹10 ज्यादा देने होंगे।
यह एक साल में दूसरी बार है जब रेल मंत्रालय ने पैसेंजर ट्रेन के किराए में बदलाव किया है। इससे पहले जुलाई में किराया बढ़ाया गया था। अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि किराए को तर्कसंगत बनाने का मकसद 'यात्रियों के लिए किफायती होने और ऑपरेशंस की सस्टेनेबिलिटी के बीच संतुलन बनाना' है।
यह नया किराया कई प्रमुख ट्रेनों पर लागू होगा, जैसे – राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और साधारण नॉन-सब-अर्बन ट्रेनें। हालांकि जहां लागू हो, वहां AC MEMU/DEMU को इससे बाहर रखा गया है।
रेलवे ने साफ किया है कि नए किराये सिर्फ 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होंगे। 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर, भले ही यात्रा बाद में हो, कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। स्टेशनों पर लगे किराया चार्ट भी 26 दिसंबर से अपडेट कर दिए जाएंगे।
रेल मंत्रालय के मुताबिक, जुलाई 2025 में हुई पिछली किराया बढ़ोतरी से अब तक करीब ₹700 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू मिला है। आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे को मिलने वाले बड़े आवंटन की उम्मीदों के कारण भी ये शेयर चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार रेल सुरक्षा के लिए ₹1.3 लाख करोड़ तक का रिकॉर्ड बजट आवंटन कर सकती है, जो रेलवे के कुल कैपेक्स का लगभग आधा हो सकता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs