return to news
  1. बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट से ऑर्डर मिलते ही रॉकेट हो गया रेलवे से जुड़ी इस कंपनी का शेयर, यहां सारी डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट से ऑर्डर मिलते ही रॉकेट हो गया रेलवे से जुड़ी इस कंपनी का शेयर, यहां सारी डीटेल्स

विकास तिवारी

2 min read | अपडेटेड September 09, 2025, 12:06 IST

सारांश

रेलवे से जुड़ी कंपनी RailTel को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से करीब 713 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। इसमें स्मार्ट क्लासरूम, ICT लैब और टीचिंग-लर्निंग मटेरियल शामिल हैं।

शेयर सूची

रेलटेल स्टॉक

रेलटेल के स्टॉक में क्यों दिखी तेजी?

Railtel Share Price: रेलवे से जुड़ी मिनी रत्न कंपनी RailTel Corporation को बिहार से बड़ी सफलता मिली है। कंपनी को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 713 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इसकी वजह से मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब कंपनी का शेयर एनएसई पर 5% से ज्यादा चढ़कर 364.40 रुपए पर पहुंच गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
क्यों आई शेयर में तेजी?

RailTel ने अपनी फाइलिंग में बताया कि उसे बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से 59.76 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट ISM लैब (इंटेलेक्चुअल स्कूल ऑफ मेडिसिन) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। कंपनी को एक और बड़ा ऑर्डर 257.50 करोड़ रुपए का मिला है। यह प्रोजेक्ट राज्य के सरकारी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम लगाने से जुड़ा है। इसे भी 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करना होगा।

89.92 करोड़ का टीचिंग मटेरियल ऑर्डर

RailTel को बिहार सरकार से कक्षाओं 1 से 5 के लिए टीचिंग-लर्निंग मटेरियल सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 89.92 करोड़ रुपए है और इसे 31 मार्च 2026 तक पूरा करना होगा। कंपनी को एक और प्रोजेक्ट 44.21 करोड़ रुपए का मिला है। यह सरकारी स्कूलों में ICT लैब की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और टेस्टिंग से जुड़ा है। इसकी समयसीमा भी 31 मार्च 2026 तय की गई है। RailTel को सरकारी मिडिल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम इंस्टॉल करने का ऑर्डर भी मिला है। इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 262.14 करोड़ रुपए है और इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की गई है।

RailTel Corporation of India Limited रेलवे मंत्रालय के तहत आने वाली मिनी रत्न (कैटेगरी-I) कंपनी है। इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी। RailTel पूरे देश में ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क की मालिक है और इंडियन रेलवे के लिए टेलीकॉम सर्विसेस देखती है।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख