मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 09, 2025, 11:47 IST
सारांश
Urban Company IPO का लॉट साइज 145 शेयरों का है। यानी निवेशकों को कम से कम 145 शेयरों और उसके मल्टीपल में आवेदन करना होगा। रिटेल निवेशक मिनिमम ₹14,935 का निवेश कर सकेंगे। MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बुक बिल्ड इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

Urban Company IPO: यह मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है, जिसके शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| IPO तिथि | 10 सितम्बर 2025 से 12 सितम्बर 2025 |
| फेस वैल्यू | ₹1 प्रति शेयर |
| प्राइस बैंड | ₹98 से ₹103 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 145 शेयर |
| सेल टाइप | फ्रेश कैपिटल + ऑफर फॉर सेल |
| कुल इश्यू साइज | 18,44,66,018 शेयर (कुल ₹1,900.00 करोड़) |
| फ्रेश इश्यू | 4,58,25,242 शेयर (₹472.00 करोड़) |
| ऑफर फॉर सेल | 13,86,40,776 शेयर (₹1,428.00 करोड़) |
| कर्मचारी छूट | ₹9.00 |
| इश्यू टाइप | बुकबिल्डिंग IPO |
| लिस्टिंग | BSE, NSE |
सब्सक्रिप्शन के बाद अर्बन कंपनी के निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 17 सितंबर तय की गई है।
आईपीओ का लॉट साइज 145 शेयरों का है। यानी निवेशकों को कम से कम 145 शेयरों और उसके मल्टीपल में आवेदन करना होगा। रिटेल निवेशक मिनिमम ₹14,935 का निवेश कर सकेंगे। MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बुक बिल्ड इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
Urban Company नए इश्यू के माध्यम से जुटाए गए फंड का उपयोग नई तकनीक के विकास और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करेगी। इसके अलावा, कंपनी अपने कार्यालयों के लिए लीज भुगतान, मार्केटिंग गतिविधियों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी खर्च करने की योजना बना रही है।
गुरुग्राम स्थित अर्बन कंपनी नए शेयर बेचकर 472 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके अलावा, मौजूदा निवेशक 1428 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचेंगे। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का मूल्यांकन 14790 करोड़ रुपये आंका गया है।
OFS के तहत शेयर बेचने वाली कंपनियों में एक्सेल इंडिया और एलिवेशन कैपिटल, बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II लिमिटेड, इंटरनेट फंड वी प्राइवेट लिमिटेड और वीवाईसी11 लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि इश्यू साइज का 75 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।
ग्रे मार्केट में Urban Company के आईपीओ को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Investorgain.com और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में आज 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब 34 फीसदी का मुनाफा होने की उम्मीद है।
ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी आईपीओ को लेकर बाजार की भावना (sentiment) का एक अनौपचारिक संकेत है। इसे स्टॉक एक्सचेंज या SEBI द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता। Upstox न तो ग्रे मार्केट ट्रेडिंग को समर्थन देता है और न ही उसे प्रोत्साहित करता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे खुद अच्छी तरह से रिसर्च करें या किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, और तभी कोई निवेश निर्णय लें।
Urban Company की शुरुआत दिसंबर 2014 में हुई थी। यह एक टेक्नोलॉजी पर आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां से लोग घर और ब्यूटी से जुड़ी सर्विसेज बुक कर सकते हैं। जून 2025 तक कंपनी की मौजूदगी भारत के 51 शहरों, यूएई और सिंगापुर में है (सऊदी अरब को छोड़कर)।
इस प्लेटफॉर्म पर ग्राहक आसानी से क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल काम, अप्लायंस रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट और मसाज जैसी सेवाएं बुक कर सकते हैं। ये सेवाएं ट्रेंड और बैकग्राउंड-चेक किए गए प्रोफेशनल्स द्वारा दी जाती हैं।
| विवरण | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 |
|---|---|---|---|
| एसेट्स | 2,200.64 | 1,638.65 | 1,631.22 |
| कुल आय | 1,260.68 | 927.99 | 726.24 |
| PAT | 239.77 | -92.77 | -312.48 |
| नेट वर्थ | 1,781.28 | 1,292.64 | 1,339.46 |
| रिजर्व एंड सरप्लस | 2,646.12 | 2,404.69 | 2,402.82 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs