return to news
  1. Q4 Results: आज Trent, SBI Life समेत हैवेल्स इंडिया और बाकी कई कंपनियां जारी करेंगी Q4 रिजल्ट्स, शेयरों पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Q4 Results: आज Trent, SBI Life समेत हैवेल्स इंडिया और बाकी कई कंपनियां जारी करेंगी Q4 रिजल्ट्स, शेयरों पर रहेगी नजर

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 09:04 IST

सारांश

इसी क्रम में आज भी तमाम कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, वेस्टसाइड और जूडियो ऑपरेटर ट्रेंट, इनफॉर्मेशन टेक्नॉलिजी सर्विसेज और कंसल्टेंसी कंपनी टेक महिंद्रा जैसे नाम शामिल हैं।

Q4 रिजल्ट्स

आज कौन-कौन सी कंपनियां Q4 रिजल्ट्स जारी करेंगी?

Q4 Results: 31 मार्च को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर में कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा, उन्होंने मुनाफा कमाया या फिर घाटा झेला, इसका हिसाब देने का समय इन दिनों चल रहा है। तमाम कंपनियां अपने Q4 नतीजे जारी कर रही हैं, जिससे उनके शेयरों में भी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इसी क्रम में आज भी तमाम कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, वेस्टसाइड और जूडियो ऑपरेटर ट्रेंट, इनफॉर्मेशन टेक्नॉलिजी सर्विसेज और कंसल्टेंसी कंपनी टेक महिंद्रा, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स बनाने वाली हैवल्स इंडिया, फाइनेंशियल और इंश्योरेंस टेक्नॉलिजी सर्विस प्रोवाइडर ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और ग्लोबल कम्युनिकेशन्स टेक्नॉलिजी प्लेयर कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंजीनियरिंग और टेक सर्विस प्रोवाइडर एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, कोकिंग कोयला उत्पादक भारत कोकिंग कोल, प्रमुख निवेश कंपनी महाराष्ट्र स्कूटर्स, कपड़ा समूह संगम (इंडिया), गेमिंग और हॉस्पिटैलिटी कंपनी डेल्टा कॉर्प, विशेष रसायन निर्माता अमल, पॉलिएस्टर यार्न निर्माता सरला परफॉर्मेंस फाइबर्स, सुरक्षा और निगरानी समाधान प्रदाता प्रिजोर विजटेक, रियल एस्टेट डेवलपर स्काईलाइन मिलर्स, स्टेनलेस स्टील रसोई के सामान निर्माता डॉल्फिन किचन यूटेंसिल्स एंड अप्लायंसेज और वित्तीय सलाहकार प्रोवाइडर ओन्टिक फिनसर्व भी आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगे।

कौन-कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे?

SBI Life Insurance Company Ltd

Trent Ltd

Tech Mahindra Ltd

Havells India Ltd

Oracle Financial Services Software Ltd

Tata Communications Ltd

LT Technology Services Ltd

Bharat Coking Coal Ltd

Maharashtra Scooters Ltd

Sangam (India) Ltd

Delta Corp Ltd

Amal Ltd

Sarla Performance Fibers Ltd

Prizor Viztech Ltd

Skyline Millars Ltd

Dolphin Kitchen Utensils and Appliances Ltd

Ontic Finserve Ltd

मंगलवार को इंफॉर्मेशन टेक्नॉलिजी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही में अपने समेकित कर पश्चात लाभ (PAT, Profit after tax) में 4.2% की वृद्धि दर्ज की, जो पिछले साल के इसी पीरियड के ₹4,307 करोड़ के मुकाबले ₹4,488 करोड़ रहा। क्रमिक रूप से, कर पश्चात लाभ में 10.10% की वृद्धि हुई। कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशन्स से रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही में 12.34% बढ़कर ₹33,981 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹30,246 करोड़ था। तिमाही-दर-तिमाही राजस्व में 0.32% की वृद्धि हुई। एचसीएलटेक के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ₹2 प्रति शेयर के हिसाब से ₹24 प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया। रिकॉर्ड तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख