return to news
  1. HCL Tech Q4 Results: 24 रुपये के डिविडेंड का ऐलान, मार्च तिमाही में 4% बढ़ा नेट प्रॉफिट

मार्केट न्यूज़

HCL Tech Q4 Results: 24 रुपये के डिविडेंड का ऐलान, मार्च तिमाही में 4% बढ़ा नेट प्रॉफिट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 21, 2026, 18:45 IST

सारांश

HCLTech के ऑपरेशन्स से होने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में 12.34% बढ़कर ₹33,981 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹30,246 करोड़ था। पिछली तिमाही के मुकाबले, रेवेन्यू में 0.32% की बढ़ोतरी हुई।

शेयर सूची

HCL Tech

HCL Tech ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है।

HCL Tech Q4 Results: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL Tech ने आज 21 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 4,448 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹4,307 करोड़ था। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 24 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। HCL Tech के शेयरों में आज 0.92 फीसदी की बढ़त रही और यह 1441.55 के स्तर पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HCL Tech का रेवेन्यू 12% बढ़ा

HCL Tech के ऑपरेशन्स से होने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में 12.34% बढ़कर ₹33,981 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले यह ₹30,246 करोड़ था। पिछली तिमाही के मुकाबले, रेवेन्यू में 0.32% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी के नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे।

HCL Tech डिविडेंड के लिए कब है रिकॉर्ड डेट

HCL Tech के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹24 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2026 है। इस अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की तारीख 5 मई, 2026 होगी।

HCLTech ने इस साल 3.9% की revenue growth दिखाई, जो कंपनी के अपने अनुमान से थोड़ी कम रही। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.2% रहा, जो गाइडेंस के अंदर है। CEO सी विजयकुमार के मुताबिक इस साल डिमांड में अनिश्चितता रही, जिससे प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कमजोर रहा।

हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसकी AI आधारित सेवाओं को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Q4 में Advanced AI से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 620 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। कंपनी का फोकस अब FY27 में AI के मौके का फायदा उठाकर लंबी अवधि में वैल्यू बनाने पर है।

कर्मचारियों में बढ़ोतरी

कर्मचारियों की बात करें तो मार्च तिमाही में HCLTech ने 802 नए कर्मचारियों की शुद्ध बढ़ोतरी की, जिससे कुल कर्मचारी संख्या 2,27,181 हो गई। कंपनी ने इस दौरान 1,712 फ्रेशर्स को भी जॉइन कराया। अच्छी बात ये है कि कंपनी में एट्रिशन यानी नौकरी छोड़ने वालों की दर घटकर 12.5% हो गई है, जो पिछले साल 13% थी। इसका मतलब है कि कर्मचारी अब पहले के मुकाबले ज्यादा टिक रहे हैं।

ग्रोथ आउटलुक में कटौती

आगे के लिए HCLTech ने अपना ग्रोथ आउटलुक घटा दिया है। FY27 के लिए कंपनी अब 1% से 4% growth की उम्मीद कर रही है, जो पहले ज्यादा थी। वहीं EBIT margin 17.5% से 18.5% के बीच रहने का अनुमान है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख