return to news
  1. Q4 Results: Jio Financial Services और Mastek समेत कौन-कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी नतीजे?

मार्केट न्यूज़

Q4 Results: Jio Financial Services और Mastek समेत कौन-कौन सी कंपनियां आज जारी करेंगी नतीजे?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 08:55 IST

सारांश

Q4 Results: आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, बजाज कंज्यूमर केयर और मासटेक समेत कौन-कौन सी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करने वाली हैं? फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के चौथे तिमाही के नतीजे इन दिनों कंपनियां घोषित कर रही हैं।

शेयर सूची

JIOFIN
--
MASTEK
--
Q4 रिजल्ट्स

आज कौन-कौन सी कंपनियां Q4 नतीजे घोषित करेंगी?

Q4 Results: इन दिनों तमाम कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित कर रही हैं। 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 खत्म हो गया था और जनवरी से मार्च के बीच कंपनियों ने कितनी कमाई की या कितना घाटा उठाया, इसका ब्योरा देने का समय चल रहा है। आज फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली बजाज कंज्यूमर केयर और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर मास्टेक शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर हैथवे केबल एंड डेटाकॉम, ऑनलाइन शेयर ब्रोकर आदित्य बिरला मनी, एल्युमीनियम फार्मा फॉइल निर्माता जीएसएम फॉइल्स, हॉस्पिटैलिटी फर्म इको होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, पब्लिशर इंफोमीडिया प्रेस, रियल एस्टेट कंपनी सनथनगर एंटरप्राइजेज, कैपिटल मार्केट कंपनी ब्रिज सिक्योरिटीज, सॉफ्टवेयर डेवलपर इंटीग्रेटेड हाईटेक और वेब एप्लिकेशन डेवलपर व्हेरेलज आईटी सॉल्यूशंस समेत अन्य कंपनियां भी आज अपने नतीजे जारी करेंगी।

एक नजर उन कंपनियों पर जो आज जारी करेंगी नतीजे

Jio Financial Services Ltd

Mastek Ltd

Bajaj Consumer Care Ltd

Madhya Bharat Agro Products Ltd

Hathway Cable and Datacom Ltd

GSM Foils Ltd

Aditya Birla Money Ltd

Infomedia Press Ltd

Eco Hotels and Resorts Ltd

Bridge Securities Ltd

Sanathanagar Enterprises Ltd

Integrated Hitech Ltd

Wherrelz IT Solutions Ltd

16 अप्रैल को टॉप ग्लोबल आईटी ट्रांसफॉर्मेशन और कंसल्टिंग कंपनियों में शुमार विप्रो ने अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 1.89% की गिरावट दर्ज की, जो कि एक साल पहले के 3,569.6 करोड़ रुपये के कर-पश्चात लाभ (Profit after tax, PAT) की तुलना में 3,501.8 करोड़ रुपये रहा। क्रमिक रूप से, PAT में 12.27% की वृद्धि हुई। लेटेस्ट चौथे क्वार्टर में ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 7.69% बढ़कर 24,236.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी पीरियड में यह 22,504.2 करोड़ रुपये था। क्रमिक रूप से, रेवेन्यू में 2.88% की वृद्धि हुई। कंपनी ने 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 15,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की भी घोषणा की।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख