return to news
  1. Q2 Results Highlights: Eternal, SRF और इंडियन होटल्स मुनाफा उछला, इन कंपनियों के नतीजे जल्द

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Highlights: Eternal, SRF और इंडियन होटल्स मुनाफा उछला, इन कंपनियों के नतीजे जल्द

Upstox

6 min read | अपडेटेड October 21, 2026, 19:04 IST

सारांश

आज सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में PC ज्वेलर, LMW, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया, Aye Finance, वेल्सपन स्पेशलिटी सॉल्यूशंस और मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी भी शामिल हैं।

Q2 Results

आज Vishal Mega Mart और KEI Industries भी सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर रही हैं।

Q2 Results Highlights: तिमाही नतीजों के लिहाज से आज 21 अक्तूबर का दिन खास है। आज कम से कम 40 कंपनियां FY27 की दूसरी जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। इनमें Zomato ऑपरेटर Eternal, Adani Green Energy, Indian Hotels Company, SRF, Vishal Mega Mart, KEI Industries और Mahindra and Mahindra Financial Services जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यहां पढ़ें अपडेट्स

06:17 PM - M&M फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा 61% उछला

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा काफी तेजी से बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 61.2% की जोरदार बढ़त के साथ 564 करोड़ रुपये से बढ़कर 909 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी की शुद्ध ब्याज आय यानी नेट इंटरेस्ट इनकम भी सालाना आधार पर 12.5% बढ़कर 2,279 करोड़ रुपये से 2,563 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

05:55 PM - केईआई इंडस्ट्रीज का मुनाफा 28% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में केईआई इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 28.4% की बढ़त के साथ 204 करोड़ रुपये से बढ़कर 262 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 38.5% बढ़कर 2,726 करोड़ रुपये से 3,776 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी एबिटा 39.5% चढ़कर 269 करोड़ रुपये से 376 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। इसके अलावा कंपनी का एबिटा मार्जिन भी पिछले साल के 9.9% के मुकाबले हल्का सुधरकर 10% पर पहुंच गया है।

05:35 PM - राजरतन ग्लोबल का मुनाफा 17% बढ़कर 24.1 करोड़ रुपये हुआ

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में राजरतन ग्लोबल का प्रदर्शन मजबूत रहा है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर 20.6 करोड़ रुपये से 24.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 26.2% की बढ़त के साथ 294 करोड़ रुपये से बढ़कर 371 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी एबिटा 15% चढ़कर 40 करोड़ रुपये से 46 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। हालांकि कंपनी के एबिटा मार्जिन में 120 बेसिस प्वाइंट्स की गिरावट आई है और यह पिछले साल के 13.6% से घटकर 12.4% पर आ गया है।

05:09 PM - इटरनल ने डार्क स्टोर विस्तार का लक्ष्य बढ़ाया

इटरनल ने शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में डार्क स्टोर नेटवर्क के विस्तार का लक्ष्य बढ़ा दिया है। कंपनी ने अब मार्च 2027 तक 3,500 से अधिक डार्क स्टोर्स खोलने का नया लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही कंपनी की योजना इस नेटवर्क को और आगे बढ़ाते हुए मार्च 2028 तक 5,000 स्टोर्स तक पहुंचाने की है।

04:59 PM - इंडियन होटल्स का मुनाफा 23% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इंडियन होटल्स का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 22.6% बढ़कर 285 करोड़ रुपये से 350 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 21.7% की बढ़त के साथ 2,041 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,484 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी एबिटा 23.9% चढ़कर 570 करोड़ रुपये से 706 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके अलावा कंपनी का एबिटा मार्जिन भी पिछले साल के 27.9% से सुधरकर 28.4% पर पहुंच गया है।

03:39 PM - Eternal का मुनाफा 92% उछला

जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 92.3% बढ़कर 125 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 65 करोड़ रुपये था।

कंपनी का रेवेन्यू 77.6% बढ़कर 24,138 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 13,590 करोड़ रुपये था। इसके अलावा EBITDA 752 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 239 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA मार्जिन 3.1% रहा, जो पिछले साल 1.8% था।

03:25 PM - Welspun Specialty को साढ़े 4 करोड़ रुपये का लॉस

वेल्सपन स्पेशलिटी को सितंबर तिमाही में 4.5 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ है, जबकि पिछले साल 5.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसका रेवेन्यू 23.7% बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 194 करोड़ रुपये था।

03:20 PM - SRF का नेट प्रॉफिट 31 फीसदी उछला

SRF का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 31.2% बढ़कर 509 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल 388 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 34.7% बढ़कर 4,904 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 3,640 करोड़ रुपये था।

02:54 PM - LMW का नेट प्रॉफिट 74% बढ़ा

LMW का नेट प्रॉफिट सालाना 74.1% बढ़कर 71.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 40.9 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 37.7% बढ़कर 1,132 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 822 करोड़ रुपये था।

02:45 PM - Adani Green Energy का रेवेन्यू 41% उछला

Adani Green Energy ने भी तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 15.4% बढ़कर 673 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 583 करोड़ रुपये था। इसके अलावा रेवेन्यू 41.6% बढ़कर 4,258 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,008 करोड़ रुपये था।

02:19 PM - Aditya Birla Sun Life AMC का मुनाफा लुढ़का

आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC का शुद्ध मुनाफा 8.3% घटकर 221 करोड़ रुपये रह गया, जो पहले 241 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 4% बढ़कर 526 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 506 करोड़ रुपये था।

01:50 PM - Mahindra Holidays का मुनाफा 12% बढ़ा

महिंद्रा हॉलिडेज का नेट प्रॉफिट सालाना 11.8% बढ़कर 20 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 17.9 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 9.3% बढ़कर 784 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 717 करोड़ रुपये था।

01:30 PM - Vishal Mega Mart का रेवेन्यू 14% उछला

Vishal Mega Mart का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना 3.7% बढ़कर 158 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 152 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 14% बढ़कर 3,399 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 2,981 करोड़ रुपये था।

12:34 PM - Indian Hotels का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़का

Indian Hotels Company के शेयरों में आज 1.16 फीसदी की गिरावट है और यह शेयर BSE पर 751.15 रुपये के भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 1,07,170.21 करोड़ रुपये है। कंपनी आज तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।

12:33 PM - Adani Green का शेयर 2.45 फीसदी गिरा

तिमाही नतीजों से पहले Adani Green Energy में भी गिरावट दिख रही है। यह शेयर BSE पर 2.46 फीसदी गिरकर 1268 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 2,08,861.94 लाख करोड़ रुपये है।

12:29 PM - Eternal के शेयर लुढ़के

जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal के शेयरों में आज तिमाही नतीजों से पहले बिकवाली हो रही है। यह शेयर BSE पर 3 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ 310.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 2,99,498.63 करोड़ रुपये है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख