return to news
  1. Q2 Results Highlights: फिजिक्सवाला का मुनाफा दोगुना तो नायका की तीन गुना बढ़ी कमाई, डाबर ने भी पेश किए नतीजे

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Highlights: फिजिक्सवाला का मुनाफा दोगुना तो नायका की तीन गुना बढ़ी कमाई, डाबर ने भी पेश किए नतीजे

Upstox

10 min read | अपडेटेड November 04, 2026, 19:06 IST

सारांश

आज JSW Dulux, Kansai Nerolac, Shipping Corporation of India, Essar Shipping, Power Finance Corporation, Zydus Lifesciences और Dr Lal Path Labs जैसी कंपनियों ने नतीजे जारी किए हैं।

Q2 Results

आज Niva Bupa Health Insurance और Pricol के तिमाही नतीजे भी आ रहे हैं।

Q2 Results: आज Lenskart, Nykaa, BSE, Apollo Tyres, Dabur India और GRSE जैसी दिग्गज कंपनियों ने FY27 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इसके अलावा आज नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में Redington, Torrent Power, Physicswallah, Apollo Hospitals, Torrent Pharma, Biocon, Balrampur Chini Mills और Garden Reach Shipbuilders & Engineers भी शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

07:03 PM: शैले होटल्स का मुनाफा 40% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शैले होटल्स का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 155 करोड़ रुपये के मुकाबले 39.4% की मजबूत बढ़त के साथ 216 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि इस दौरान कंपनी की कुल कमाई में 31.7% की गिरावट दर्ज की गई और इसका रेवेन्यू 735 करोड़ रुपये से घटकर 502 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कामकाजी मोर्चे पर कंपनी का एबिटा 27.1% घटकर 299 करोड़ रुपये से 218 करोड़ रुपये पर आ गया है, लेकिन इसके बावजूद बेहतर लागत नियंत्रण के चलते इसका एबिटा मार्जिन पिछले साल के 40.7% से सुधरकर 43.4% दर्ज किया गया है।

06:35 PM: SIS का मुनाफा 37% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सुरक्षा और फैसिलिटी मैनेजमेंट सेवाएं देने वाली कंपनी SIS का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 81 करोड़ रुपये के मुकाबले 37% बढ़कर 111 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई में 28.1% की अच्छी तेजी देखने को मिली और इसका रेवेन्यू 3,759 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,816 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। वहीं कामकाजी मोर्चे पर कंपनी का एबिटा 32.5% की बढ़त के साथ 169 करोड़ रुपये से बढ़कर 224 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसका एबिटा मार्जिन भी पिछले साल के 4.5% से थोड़ा सुधरकर 4.7% पर आ गया है।

06:12 PM: जेके लक्ष्मी सीमेंट का मुनाफा 75% फिसला

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जेके लक्ष्मी सीमेंट के मुनाफे में भारी गिरावट आई है। पिछले साल की इसी तिमाही के 80.9 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 74.6% गिरकर 20.55 करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि इस दौरान कंपनी की कुल कमाई में 5.5% की बढ़त दर्ज की गई और रेवेन्यू 1,532 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,617 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं कामकाजी मोर्चे पर कंपनी का एबिटा 26.1% घटकर 209 करोड़ रुपये से 154 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिससे इसका एबिटा मार्जिन भी पिछले साल के 13.6% से घटकर 9.5% पर आ गया है।

06:00 PM: फिजिक्सवाला का मुनाफा दोगुना हुआ, रेवेन्यू 18% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 72 करोड़ रुपये के मुकाबले 102.8% की जोरदार बढ़त के साथ 146 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई यानी रेवेन्यू में 18.2% की अच्छी तेजी देखने को मिली और यह 1,051 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,242 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं कामकाजी मोर्चे पर कंपनी का एबिटा 53.1% की छलांग लगाकर 180.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 276 करोड़ रुपये रहा, जिसके चलते इसका एबिटा मार्जिन भी पिछले साल के 17.2% से सुधरकर 22.2% पर आ गया है।

05:53 PM: जेएम फाइनेंशियल का मुनाफा 18% लुढ़का

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जेएम फाइनेंशियल का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही के 292 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.8% गिरकर 240 करोड़ रुपये रह गया है। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई में भी 13.8% की कमी आई है और इसका रेवेन्यू 1,225 करोड़ रुपये से घटकर 1,056 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 1.65 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है।

05:06 PM: नायका का मुनाफा 3 गुना उछला, रेवेन्यू 28% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी नायका का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा लगभग 3 गुना यानी 197.1% की जोरदार बढ़त के साथ 34 करोड़ रुपये से बढ़कर 101 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई यानी रेवेन्यू में भी 28.1% का उछाल देखने को मिला और यह 2,346 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,006 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वहीं कामकाजी मोर्चे पर कंपनी का एबिटा 65.6% की छलांग लगाकर 159 करोड़ रुपये से 263 करोड़ रुपये पर आ गया है, जिससे इसका एबिटा मार्जिन पिछले साल के 6.8% से सुधरकर 8.7% हो गया है। इसके अलावा कंपनी ने सिंपली नाम ब्यूटी में 33 करोड़ रुपये में 82% हिस्सेदारी खरीदने का भी फैसला किया है।

04:53 PM: अपोलो टायर्स का मुनाफा 13% और रेवेन्यू 17% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 13.3% बढ़कर 292.2 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 258 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई यानी रेवेन्यू में भी 16.6% की अच्छी बढ़त दर्ज की गई और यह 6,831 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,968 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि कामकाजी मोर्चे पर कंपनी का एबिटा 16.2% घटकर 1,021 करोड़ रुपये से 855 करोड़ रुपये रह गया है, जिसके चलते इसका एबिटा मार्जिन पिछले साल के 14.9% के मुकाबले गिरकर 10.7% पर आ गया है। इसके अलावा कंपनी ने रवि कुमार शिंगारी को नया सीएफओ नियुक्त किया है और एनसीडी के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने को भी मंजूरी दी है।

04:42 PM: डाबर का मुनाफा 11.7% बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में डाबर इंडिया का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 11.7% की बढ़त के साथ पिछले साल के 453 करोड़ रुपये से बढ़कर 506 करोड़ रुपये हो गया है, जो 498 करोड़ रुपये के बाजार अनुमान से बेहतर रहा है। कंपनी का रेवेन्यू भी 11.7% चढ़कर 3,191 करोड़ रुपये से 3,563 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो 3,553 करोड़ रुपये के अनुमान से थोड़ा अधिक है। कामकाजी मोर्चे पर कंपनी का एबिटा 7.7% बढ़कर 588 करोड़ रुपये से 633 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, हालांकि यह 640 करोड़ रुपये के अनुमान से थोड़ा कम रहा है। वहीं कंपनी का एबिटा मार्जिन पिछले साल के 18.4% और अनुमानित 18% के मुकाबले फिसलकर 17.8% दर्ज हुआ है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 3.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है।

04:06 PM: Alembic Pharma का मुनाफा 81% बढ़ा

एलेम्बिक फार्मा का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 81.5% बढ़कर ₹335.17 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹184.71 करोड़ था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹2,603.48 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के ₹1910.15 करोड़ से सालाना आधार पर 36.3% अधिक है।

03:30 PM: Lenskart Solutions का मुनाफा 122% उछला

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2027 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 122% बढ़कर ₹227 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹102 करोड़ था। कंपनी का मुख्य कामकाज से प्राप्त रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के ₹2,096 करोड़ के मुकाबले 36% बढ़कर ₹2,845 करोड़ हो गया है। भारत से प्राप्त रेवेन्यू में सालाना आधार पर 22% की वृद्धि हुई, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार से प्राप्त रेवेन्यू में 36.5% का उछाल आया।

02:44 PM: HUDCO का नेट प्रॉफिट 28% बढ़ा

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) ने अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 28.3% की सालाना वृद्धि दर्ज की है। यह प्रॉफिट ₹709.83 करोड़ से बढ़कर ₹911.04 करोड़ हो गया है। HUDCO का ऑपरेशंस से कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹4,040.42 करोड़ रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि के ₹3,219.03 करोड़ के मुकाबले 25.52% की सालाना (YoY) वृद्धि है। HUDCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹1.35 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 11 नवंबर 2026 है।

02:20 PM: Redington का प्रॉफिट 40% उछला

चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में Redington का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 39.6% बढ़कर ₹541.32 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹387.83 करोड़ था। कंपनी ने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 47.7% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह रेवेन्यू ₹29,075.61 करोड़ से बढ़कर ₹42,946.91 करोड़ हो गया।

02:10 PM: Redtape का प्रॉफिट 27% बढ़ा

Redtape का नेट प्रॉफिट 26.8% बढ़कर 35 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 28 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 3.6 फीसदी घटकर 475 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 492 करोड़ रुपये था।

02:01 PM: Dr Lal PathLabs का मुनाफा 27.6% बढ़ा

Dr Lal PathLabs का नेट प्रॉफिट 27.6% बढ़कर 192.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 150.6 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 19.6% बढ़कर 873.9 करोड़ रुपये, जो पहले 730.6 करोड़ रुपये था।

01:45 PM: Exide Industries का प्रॉफिट 66% उछला

एक्साइड इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में अपना कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 66.41% बढ़ाकर ₹286.12 करोड़ दर्ज किया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹171.94 करोड़ था।

01:30 PM: Biocon का प्रॉफिट 51% घटा

Biocon का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में सालाना आधार पर 51.12% घटकर ₹41.3 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹84.5 करोड़ था। बायोकॉन के ऑपरेशंस से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 4.32% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹3,531.2 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में यह ₹3,384.8 करोड़ था।

01:15 PM: Keystone Realtors का नेट प्रॉफिट 17% बढ़ा

Keystone Realtors का नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर 100 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 85.5 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 0.4% घटकर 497 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 499 करोड़ रुपये था।

01:02 PM: Mrs Bector का मुनाफा 26% उछला

Mrs Bector का नेट प्रॉफिट 26% बढ़कर 46 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 36.5 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 14.4% बढ़कर 630.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 551 करोड़ रुपये था।

12:59 PM: Ramco Systems का रेवेन्यू 19% बढ़ा

Ramco Systems का नेट प्रॉफिट 24.4% बढ़कर 51 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 41 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 19.1% बढ़कर 437 करोड़ रुपये हो गया, पिछले साल 367 करोड़ रुपये था।

12:45 PM: Zydus Life का मुनाफा 26% घटा

Zydus Life ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 26.6% घटकर 925.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,261 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 29.2% बढ़कर 7,910 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 6,123 करोड़ रुपये था।

12:16 PM: Dabur India के शेयरों में उछाल

Dabur India के शेयरों में आज 2.42 फीसदी की मजबूत तेजी है। यह शेयर BSE पर 390.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 69,210.93 करोड़ रुपये है।

12:15 PM: Nykaa का शेयर 1.50% लुढ़का

Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures के शेयरों में आज 1.50 फीसदी की गिरावट है। यह स्टॉक BSE पर तिमाही नतीजों से पहले 348.70 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैप 99,891.63 करोड़ रुपये है।

12:12 PM: Lenskart Solutions का शेयर 2% चढ़ा

Lenskart Solutions के शेयरों में तिमाही नतीजों से पहले तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 684.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.19 लाख करोड़ रुपये है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories