return to news
  1. Q2 Results Live: Adani Ports के रेवेन्यू में 24% की बढ़ोतरी, HUL समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: Adani Ports के रेवेन्यू में 24% की बढ़ोतरी, HUL समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 13:54 IST

सारांश

आज रिजल्ट घोषित कर रही अन्य कंपनियों Meesho, GMR Airports, United Spirits, Vedanta, JSW Energy और Info Edge India भी शामिल हैं। Hexaware Technologies, KPR Mill, ACME Solar Holdings, RR Kabel, Bandhan Bank, Force Motors और PVR INOX भी अपने वित्तीय नतीजे जारी कर रही हैं।

Q2 Results

आज Pidilite Industries और Vedanta Aluminium जैसी कंपनियां भी तिमाही नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q2 Results Live: आज 28 अक्टूबर को कम से कम 144 कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। Hindustan Unilever Limited (HUL) के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसके साथ ही Adani Ports and Special Economic Zone, Adani Enterprises, TVS Motor Company और Hyundai Motor India के नतीजे भी जारी हो रहे हैं। इसके अलावा, Pidilite Industries, Vedanta Aluminium Metal, Cholamandalam Investment and Finance Company और Hero MotoCorp भी अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिजल्ट घोषित कर रही अन्य कंपनियों Meesho, GMR Airports, United Spirits, Vedanta, JSW Energy और Info Edge India भी शामिल हैं। आज Hexaware Technologies, KPR Mill, ACME Solar Holdings, RR Kabel, Bandhan Bank, Force Motors और PVR INOX भी अपने वित्तीय नतीजे जारी कर रही हैं। यहां इन नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

01:53 PM: Adani Enterprises का मुनाफा घटा

अडानी एंटरप्राइजेज का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 55% घटकर 1,492 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने Q2FY27 में अपने ऑपरेशंस से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 75% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 37216 करोड़ रुपये रही।

12:56 PM: Adani Ports के रेवेन्यू में 24% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अदाणी पोर्ट्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.7% बढ़कर ₹11,340.40 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹9,167.46 करोड़ था। अडानी पोर्ट्स ने ₹446.97 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को ₹321.97 करोड़ का नुकसान हुआ था। पिछली तिमाही (Q1 FY27) के मुकाबले, कंपनी का प्रॉफिट 191.6% बढ़ा है।

12:54 PM: City Union Bank का प्रॉफिट 27% उछला

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹415.91 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के ₹418.59 करोड़ के मुकाबले 26.6% की सालाना वृद्धि है।

12:53 PM: Info Edge का रेवेन्यू 12% बढ़ा

Info Edge का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 12.22% बढ़कर ₹903.88 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में यह ₹805.45 करोड़ था। इन्फो एज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ₹3 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी फेस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 और भुगतान की तारीख 23 नवंबर 2026 रखी गई है।

12:51 PM: K.P.R. Mill का प्रॉफिट 58% उछला

K.P.R. Mill ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 58.23% की वृद्धि दर्ज की है, जिससे यह ₹345 करोड़ हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में यह मुनाफा ₹218.03 करोड़ था।

12:49 PM: Waaree Energies का मुनाफा लुढ़का

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में Waaree Energies का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.7% घटकर ₹718.68 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹842.5 करोड़ था।

12:47 PM: HUL के तिमाही नतीजे घोषित

जुलाई-सितंबर तिमाही में HUL का नेट प्रॉफिट 6 फीसदी बढ़कर 2844 करोड़ रुपये हो गया है। सितंबर तिमाही में HUL के रेवेन्यू में भी 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 17,543 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने शेयरधारकों के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू पर प्रति शेयर 19 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट की तारीख 12 नवंबर, 2026 तय की गई है। वहीं पैसे मिलने की तारीख 25 नवंबर 2026 है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories