return to news
  1. डिफेंस सेक्टर में ओमनीटेक इंजीनियरिंग की बढ़ी पकड़, नए ऑर्डर्स मिलने से शेयरों में तेजी

मार्केट न्यूज़

डिफेंस सेक्टर में ओमनीटेक इंजीनियरिंग की बढ़ी पकड़, नए ऑर्डर्स मिलने से शेयरों में तेजी

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड October 22, 2026, 09:17 IST

सारांश

ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड का रजिस्टर्ड ऑफिस गुजरात के राजकोट में है। कंपनी प्रिसिजन-मशीनिंग कंपोनेंट्स और असेंबली का निर्माण करती है, जिनका इस्तेमाल ऊर्जा, मोशन कंट्रोल एवं ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट सिस्टम और अन्य इंडस्ट्रियल सेक्टरों में किया जाता है।

शेयर सूची

ओमनीटेक इंजीनियरिंग

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के शेयरों में हलचल की उम्मीद (Photo: Shutterstock)

ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में आज कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। 21 अक्टूबर को मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग बताया कि उसे लीडिंग इंडियन डिफेंस सेक्टर ऑर्गेनाइजेशनों से नए कमर्शियल ऑर्डर मिले हैं। 21 अक्टूबर को ओमनीटेक इंजीनियरिंग के शेयर 1.82% यानी कि 11 रुपये गिरकर 593.05 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे। वहीं आज मार्केट खुलते ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। करीब 4% यानी कि 20 रुपये से ज्यादा तेजी के साथ 617 रुपये प्रति शेयर तक ओमनीटेक इंजीनियरिंग के शेयर गए। इन नए ऑर्डर्स के तहत कंपनी डिफेंस सेक्टर के लिए प्रिसिजन-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स और सब-असेंबली की मैनुफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी। कंपनी का यह ऐलान उसके एरोस्पेस एंड डिफेंस बिजनेस के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑर्डर्स की डीटेल्स

कंपनी ने 21 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि उसे भारतीय डिफेंस सेक्टर की प्रमुख ऑर्गेनाइजेशनों से कमर्शियल ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स में जमीन आधारित डिफेंस सिस्टम्स और अन्य एडवांस्ड सब-सिस्टम से जुड़े महत्वपूर्ण एप्लीकेशनों के लिए सटीक इंजीनियरिंग वाले कंपोनेंट्स और सब-असेंबली की मैनुफैक्चरिंग शामिल है।

हालांकि, ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने इन ऑर्डर्स की कुल वैल्यू, ऑर्डर की संख्या, क्लाइंट्स के नाम और प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी पब्लिक नहीं की है। कंपनी के मुताबिक, यह जानकारी कॉन्ट्रैक्चुअल गोपनीयता और नॉन-डिस्क्लोजर दायित्वों के कारण शेयर नहीं की गई है।

एरोस्पेस और डिफेंस बिजनेस पर कंपनी का फोकस

ओमनीटेक इंजीनियरिंग अपने एरोस्पेस एंड डिफेंस बिजनेस को भविष्य के लिए एक रणनीतिक ग्रोथ वर्टिकल के रूप में डेवलप कर रही है। कंपनी के अनुसार, नए ऑर्डर उसके बढ़ते डिफेंस मैनुफैक्चरिंग पोर्टफोलियो को मजबूत करेंगे और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग एप्लीकेशंस में उसकी भागीदारी बढ़ाने में मदद करेंगे।

कंपनी की प्रमुख क्षमताओं में प्रिसिजन मशीनिंग, इंजीनियर्ड फैब्रिकेशन और असेंबली शामिल हैं। इन क्षमताओं के जरिए कंपनी ऐसे इंडस्ट्रियल और डिफेंस एल्पीकेशनों के लिए समाधान उपलब्ध कराती है, जहां सटीकता और विश्वसनीयता महत्वपूर्ण होती है। नए ऑर्डर कंपनी के मौजूदा औद्योगिक कारोबार के साथ डिफेंस मैनुफैक्चरिंग को भी आगे बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा हैं। इससे कंपनी का ध्यान विविध क्षेत्रों में अपनी इंजीनियरिंग क्षमताओं का विस्तार करने पर बना हुआ है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ा मौका

भारत में स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने भी अपने नए ऑर्डर्स को आत्मनिर्भर भारत के विजन और घरेलू एरोस्पेस एंड डिफेंस मैनुफैक्चरिंग के मौकों से जोड़ा है। कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उदयकुमार अरुणकुमार पारेख ने कहा कि एपोस्पेस एंड डिफेंस सेक्टर में कारोबार को विकसित करना कंपनी की प्रिसिजन इंजीनियरिंग और एडवांस्ड मैनुफैक्चरिंग क्षमताओं को दर्शाता है। उन्होंने इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और अनुशासित तरीके से ऑर्डर एग्जिक्यूट के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

क्या करती है ओमनीटेक इंजीनियरिंग कंपनी?

ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड का रजिस्टर्ड ऑफिस गुजरात के राजकोट में है। कंपनी प्रिसिजन-मशीनिंग कंपोनेंट्स और असेंबली का निर्माण करती है, जिनका इस्तेमाल ऊर्जा, मोशन कंट्रोल एवं ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट सिस्टम और अन्य इंडस्ट्रियल सेक्टरों में किया जाता है। ओमनीटेक इंजीनियरिंग कंपनी इसी साल मार्च में लिस्ट हुए है। कंपनी का इश्यू प्राइस 227 रुपये था और कंपनी 11% के डिस्काउंट के साथ 202 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थी। हालांकि इसके बाद कंपनी के शेयरों में काफी तेजी देखी गई थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख