return to news
  1. Jio Platforms IPO: दूसरे दिन अब तक मिला 3.53 गुना सब्सक्रिप्शन, रिटेल पोर्शन भी पूरी तरह सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

Jio Platforms IPO: दूसरे दिन अब तक मिला 3.53 गुना सब्सक्रिप्शन, रिटेल पोर्शन भी पूरी तरह सब्सक्राइब

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 22, 2026, 11:21 IST

सारांश

Jio Platforms ने अपनी पैरेंट कंपनी Reliance Industries के शेयरधारकों के लिए ₹2500 करोड़ का कोटा आरक्षित रखा है। इससे Reliance Industries के पात्र शेयरधारकों को IPO में आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलता है।

Jio Platforms IPO

Jio Platforms का ₹30213 करोड़ का IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है।

RIL की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी Jio Platforms के IPO को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह पब्लिक इश्यू 3.53 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 69,63,60,576 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 19,75,25,934 शेयर हैं। पहले दिन इस आईपीओ का रिटेल पोर्शन पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो सका था। हालांकि अब यह कैटेगरी भी भर गया है। Jio Platforms का ₹30213 करोड़ का IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। अगर आप इस आईपीओ में आज निवेश का मन बना रहे हैं तो पहले यहां दी गई पूरी जानकारी चेक कर लें।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Jio Platforms IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 9.42 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 2.57 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 1.03 गुना
  • एम्प्लॉयी रिजर्व्ड- 1.64 गुना
  • शेयरहोल्डर कोटा- 2.19 गुना
  • टोटल- 3.54 गुना
  • (BSE, 22 Oct 2026 | 11:18:00 AM)

2 घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ IPO

Jio Platforms के IPO ने सब्सक्रिप्शन की रफ्तार के मामले में रिकॉर्ड बनाया। यह खुलने के महज दो घंटे के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इससे पहले Hyundai Motor India का आईपीओ तीसरे दिन और LIC का आईपीओ दूसरे दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ था। NSE के आईपीओ को भी दूसरे दिन पूरा सब्सक्रिप्शन मिला था।

शेयरहोल्डर कोटा से अलॉटमेंट मिलने का चांस अधिक

Jio Platforms ने अपनी पैरेंट कंपनी Reliance Industries के शेयरधारकों के लिए ₹2500 करोड़ का कोटा आरक्षित रखा है। इससे Reliance Industries के पात्र शेयरधारकों को IPO में आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलता है।

Jio Platforms का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। यानी इसमें पुराने शेयरधारक अपने शेयर नहीं बेच रहे हैं, बल्कि कंपनी नए शेयर जारी करके पैसा जुटा रही है। कंपनी इस रकम में से करीब ₹27,500 करोड़ का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी Reliance Jio Infocom के कर्ज को पूरी तरह या आंशिक रूप से चुकाने के लिए करेगी। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए होगा।

जियो प्लेटफॉर्म्स का कारोबार

जियो प्लेटफॉर्म्स केवल मोबाइल नेटवर्क तक सीमित नहीं है। इसका कारोबार ब्रॉडबैंड, डिजिटल एंटरटेनमेंट, क्लाउड, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी सेवाओं तक फैला है। कंपनी ने किफायती टेलीकॉम सेवाओं के जरिए भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

हालांकि निवेश से पहले कंपनी का वैल्यूएशन, वित्तीय प्रदर्शन, कर्ज और भविष्य की कमाई की संभावनाएं समझना जरूरी है। निवेशकों को निवेश का निर्णय अपनी जोखिम उठाने की क्षमता और लंबी अवधि के लक्ष्यों को ध्यान में रखकर लेना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख