return to news
  1. Q2 Results Live: ICIC Pru Life का मुनाफा 25% उछला, Tata Elxsi समेत कई कंपनियों का रिपोर्ट कार्ड जल्द

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: ICIC Pru Life का मुनाफा 25% उछला, Tata Elxsi समेत कई कंपनियों का रिपोर्ट कार्ड जल्द

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 13, 2026, 14:01 IST

सारांश

आज Sejal Glass, GTPL Hathway और State Trading Corporation of India भी अपने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। इसके अलावा TRF, International Travel House और Mukta Agriculture के नतीजे भी जारी होंगे।

Q2

आज नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Blue Pearl Agriventures जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।

Q2 Results Live: तिमाही नतीजों के लिहाज से आज 13 अक्तूबर का दिन खास है। आज कई बड़ी कंपनियां FY27 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर रही है। इनमें ICICI Prudential Life Insurance Company, Tata Elxsi, Hero Motors और Transformers and Rectifiers India जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा आज SS Retail, Anand Rathi Share & Stock Brokers, Eimco Elecon (India), PNB Gilts और Den Networks भी अपने नतीजे घोषित कर रही हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज Sejal Glass, GTPL Hathway और State Trading Corporation of India भी अपने दूसरी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। इसके अलावा TRF, International Travel House और Mukta Agriculture के नतीजे भी जारी होंगे। आज नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Blue Pearl Agriventures, Mapro Industries, IGC Foils और Dharti Proteins शामिल हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

01:45 PM: ICIC Pru Life का मुनाफा 25% उछला

ICIC Prudential Life Insurance के तिमाही नतीजे आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 374 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 299 करोड़ रुपये था। कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम भी 16.6 फीसदी बढ़कर 13,804 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल यह 11,843 करोड़ रुपये थी।

12:30 PM: Hero Motors में गिरावट

Hero Motors के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। तिमाही नतीजों से पहले यह स्टॉक 2.73 फीसदी तक टूटकर 151.25 रुपये के भाव पर आ गया है।

12:28 PM: Tata Elxsi का शेयर 4 फीसदी चढ़ा

Tata Elxsi के शेयरों में तिमाही नतीजों से पहले शानदार तेजी है। यह स्टॉक BSE पर 4 फीसदी बढ़कर 3388.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इसका मार्केट कैप 21,110.43 करोड़ रुपये है।

12:10 PM: ICICI Prudential Life के शेयरों में तेजी

ICICI Prudential Life Insurance Company के शेयरों में तिमाही नतीजों से पहले आज तेजी दिख रही है। यह स्टॉक BSE पर 0.88 फीसदी बढ़कर 462.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 67,105.11 करोड़ रुपये है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख