return to news
  1. बिजली के तार बनाने वाली कंपनी फिनोलेक्स केबल्स के शेयरों में दौड़ा तेजी का ‘करंट’, नॉर्थ-ईस्ट रीजन से जुड़े हैं तार

मार्केट न्यूज़

बिजली के तार बनाने वाली कंपनी फिनोलेक्स केबल्स के शेयरों में दौड़ा तेजी का ‘करंट’, नॉर्थ-ईस्ट रीजन से जुड़े हैं तार

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 17, 2026, 16:03 IST

सारांश

इस खबर का फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के शेयरों पर भी देखने को मिली। शेयरों में आज 3.33% यानी कि 30.45 रुपये की तेजी देखी गई। जिसके बाद कंपनी के शेयर 944 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हुए।

शेयर सूची

FINCABLES
--
फिनोलेक्स केबल्स

क्यों फिनोलेक्स केबल्स के शेयरों में दिख रही है तेजी?

पावर और कम्युनिकेशन केबल बनाने वाली कंपनी फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड नॉर्थ-ईस्ट रीजन में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम सरकार के बुनियादी ढांचे और विद्युतीकरण पर दिए जा रहे जोर को देखते हुए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मार्केट एक्सपेंशन लॉन्ग-टर्म होगा और नॉर्थ-ईस्ट में बेहतर पहुंच कंपनी को रीजन के अधिक हिस्सों में विस्तार करने में मदद कर रही है। इस खबर का फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड के शेयरों पर भी देखने को मिली। शेयरों में आज 3.33% यानी कि 30.45 रुपये की तेजी देखी गई। जिसके बाद कंपनी के शेयर 944 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हुए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी के हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग और प्रवक्ता अमित माथुर ने कहा, ‘नॉर्थ-ईस्ट रीजन हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है और पिछले कुछ सालों में यहां लगातार अच्छी वृद्धि देखी गई है। हालांकि यह रीजन ऑर्गेनाइज्ड मार्केट हिस्सेदारी के मामले में अभी डेवलप हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि यह ग्रोथ डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के एक्सपेंशन और ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हुई है। कंपनी की कुल इनकम में पूर्वी क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग 15% है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों का योगदान क्षेत्रीय बिक्री में लगभग 17% है।

माथुर ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले दो से तीन सालों में नॉर्थ-ईस्ट एक हाइ ग्रोथ वाला रीजन बनेगा और इसके योगदान में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार से पांच सालों में इस रीजन में डिमांड में तेजी आई है और यह एक स्ट्रक्चरल और लॉन्ग टर्म ग्रोथ ट्रेंड है, न कि कोई अस्थायी उछाल।’ उन्होंने कहा कि गुवाहाटी, शिलांग और अगरतला जैसे शहरों में रियल एस्टेट गतिविधियां बढ़ रही हैं। साथ ही छोटे बिजनेसों और कमर्शियल इस्टेब्लिशमेंट के एक्सपेंशन भी डिमांड को बढ़ा रहे हैं। कंपनी ने बताया कि पूरे रीजन में व्यापक पहुंच के लिए मल्टी-टीयर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क डेवलप किया गया है। माथुर ने कहा कि कंपनी को विश्वास है कि पूर्वोत्तर आने वाले सालों में उसका प्रमुख ग्रोथ रीजन बनेगा और राष्ट्रीय विस्तार रणनीति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख