return to news
  1. डिफेंस सेक्टर में लौटी रौनक, Paras Defence, HAL और BEL के शेयर 15% तक चढ़े, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

डिफेंस सेक्टर में लौटी रौनक, Paras Defence, HAL और BEL के शेयर 15% तक चढ़े, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 17, 2026, 15:05 IST

सारांश

रक्षा मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹1.54 लाख करोड़ की तुलना में 15.6 फीसदी अधिक है। वहीं, FY21 के ₹84,643 करोड़ के मुकाबले यह करीब 110 फीसदी की बढ़ोतरी है।

शेयर सूची

Defence stock

Defence stocks: रक्षा उत्पादन के साथ-साथ भारत के रक्षा निर्यात में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Paras Defence का शेयर 15.15 फीसदी बढ़कर 1254.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। HAL में भी 3.77 फीसदी की बढ़त है और यह 4416.85 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा Bharat Dynamics का शेयर 5.30 फीसदी बढ़कर 1302 रुपये पर पहुंच गया। इसके चलते निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 3.62 फीसदी बढ़कर 9461.4 के स्तर पर पहुंच गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दरअसल, भारत के रक्षा उत्पादन ने वित्त वर्ष 2025-26 में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार के मुताबिक देश का सालाना रक्षा उत्पादन बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। इस खबर के बाद बुधवार को डिफेंस सेक्टर के कई शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली।

अन्य डिफेंस शेयरों में भी खरीदारी

डिफेंस सेक्टर की तेजी केवल कुछ कंपनियों तक सीमित नहीं रही। Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर में 2.43 फीसदी और Bharat Electronics में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

रक्षा मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष के ₹1.54 लाख करोड़ की तुलना में 15.6 फीसदी अधिक है। वहीं, FY21 के ₹84,643 करोड़ के मुकाबले यह करीब 110 फीसदी की बढ़ोतरी है।

निजी कंपनियों की बढ़ी भागीदारी

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक कुल रक्षा उत्पादन में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का योगदान लगभग 76 फीसदी रहा, जबकि निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 24 फीसदी रही। खास बात यह है कि निजी कंपनियों का उत्पादन बढ़कर रिकॉर्ड ₹42,000 करोड़ तक पहुंच गया, जो इस क्षेत्र में उनकी बढ़ती भूमिका को दिखाता है।

रक्षा निर्यात ने भी बनाया रिकॉर्ड

रक्षा उत्पादन के साथ-साथ भारत के रक्षा निर्यात में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। FY26 में रक्षा निर्यात बढ़कर रिकॉर्ड ₹38,424 करोड़ पर पहुंच गया। इससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है कि आने वाले वर्षों में डिफेंस कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने और कारोबार बढ़ने की अच्छी संभावना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख