return to news
  1. Om Power Transmission IPO: शेयर अलॉटमेंट पर टिकी नजर, BSE, NSE और MUFG Intime पर ऐसे कर सकेंगे चेक

मार्केट न्यूज़

Om Power Transmission IPO: शेयर अलॉटमेंट पर टिकी नजर, BSE, NSE और MUFG Intime पर ऐसे कर सकेंगे चेक

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 14, 2026, 11:38 IST

सारांश

Om Power Transmission IPO: यह आईपीओ 09 से 13 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। अगर आपने इसमें अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Om Power Transmission IPO

Om Power Transmission IPO: सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 अप्रैल को होने की उम्मीद है।

Om Power Transmission के IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह पब्लिक इश्यू कुल 3.33 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 अप्रैल को होने की उम्मीद है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 17 अप्रैल तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह आईपीओ 09 से 13 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। अगर आपने इसमें अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां हमने इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।\
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

Om Power के IPO को कितना मिला सब्सक्रिप्शन

Om Power का आईपीओ 3 दिन में कुल 3.33 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 1,99,71,260 शेयरों के लिए बोलियां मिली जबकि ऑफर पर 60,02,730 शेयर थे। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 3.65 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 7.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों का हिस्सा भी 1.54 गुना भरा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख