return to news
  1. Ola Electric का QIP आज से खुला, ₹37.74 है फ्लोर प्राइस, जानिए डिटेल

मार्केट न्यूज़

Ola Electric का QIP आज से खुला, ₹37.74 है फ्लोर प्राइस, जानिए डिटेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 01, 2026, 19:02 IST

सारांश

Ola Electric के शेयरों में आज 4.91 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 39.53 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 17436.01 करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Ola Electric

Ola Electric ने QIP के लिए ₹37.74 प्रति इक्विटी शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Ola Electric क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने जा रही है। भाविश अग्रवाल की कंपनी ने आज सोमवार, 1 जून को अपना QIP इश्यू खोल दिया है। इसके तहत ₹37.74 प्रति इक्विटी शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। कंपनी के शेयरों में आज 4.91 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 39.53 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 17436.01 करोड़ रुपये है। QIP के जरिए कंपनी बड़े संस्थागत निवेशकों से पूंजी जुटाती है। अंतिम इश्यू प्राइस कंपनी और इस इश्यू के लिए नियुक्त बुक रनिंग लीड मैनेजर्स की सलाह के बाद तय किया जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बिक्री में सुधार

ओला इलेक्ट्रिक के लिए एक सकारात्मक खबर यह है कि मई 2026 में उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री में सुधार देखने को मिला। VAHAN डेटा के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक के रजिस्ट्रेशन अप्रैल के 12,323 यूनिट से बढ़कर मई में 15,139 यूनिट हो गए, जो महीने-दर-महीने करीब 23% की बढ़ोतरी है। कंपनी का प्रदर्शन पूरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उद्योग से बेहतर रहा। जहां उद्योग की कुल बिक्री में 15% की बढ़ोतरी हुई, वहीं ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 23% बढ़ी। कंपनी के मुताबिक, यह लगातार तीसरा महीना है जब उसकी बिक्री में सुधार देखने को मिला है।

ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि रिटेल नेटवर्क में बदलाव, बेहतर परिचालन और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग से उसे फायदा मिला है। कंपनी को अपने नए Roadster पोर्टफोलियो से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे बिक्री को समर्थन मिला है।

कैसा रहा वित्तीय प्रदर्शन

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी अभी भी घाटे में है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा घटकर 500 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 870 करोड़ रुपये था। यानी घाटे में कमी जरूर आई है। दूसरी ओर, कंपनी की ऑपरेशनल आय (Revenue) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मार्च तिमाही में राजस्व 611 करोड़ रुपये से घटकर 265 करोड़ रुपये रह गया, जो सालाना आधार पर करीब 57% की कमी है।

कंपनी का EBITDA भी घाटे में रहा। मार्च 2026 तिमाही में EBITDA घाटा 82.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 6.5 करोड़ रुपये का EBITDA मुनाफा दर्ज किया था। यानी बिक्री में सुधार के बावजूद कंपनी को अभी लाभदायक बनने के लिए लंबा रास्ता तय करना है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख