return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार चौथे दिन बाजार में बिकवाली, Sensex 508 अंक लुढ़का, Nifty 23382 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार चौथे दिन बाजार में बिकवाली, Sensex 508 अंक लुढ़का, Nifty 23382 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 01, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली HUL, ITC, UltraTech Cement, NTPC और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Infosys, TCS, IndiGo और HCL Tech जैसे शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट नजर आई।

Stock Market Wrap: भारी उतार-चढ़ाव के बीच आज 1 जून को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 508.40 अंकों की कमजोरी रही और यह 74267.34 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 165.15 अंक टूटकर 23382.60 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 60 दिन के सीजफायर समझौते को अभी तक मंजूरी नहीं दी है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HUL, ITC में भारी बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली HUL, ITC, UltraTech Cement, NTPC और M&M जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Infosys, TCS, IndiGo और HCL Tech जैसे शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.30 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी करीब 0.75 फीसदी कमजोर हुआ है।

निफ्टी IT में जोरदार खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी FMCG में रही और यह 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। निफ्टी ऑटो, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी 1.50 फीसदी से ज्यादा टूट गए। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही।

इसके अलावा निफ्टी फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी IT आज 2.50 फीसदी से ज्यादा उछल गया। निफ्टी मीडिया में करीब 1.50 फीसदी और मेटल इंडेक्स में करीब 0.50 फीसदी की बढ़त नजर आई।

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित 60 दिनों के सीजफायर समझौते को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। दूसरी तरफ शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 21106 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में आज 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखी और यह 93.16 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख