return to news
  1. NSE ने F&O में जोड़े 45 नए स्टॉक- जोमैटो, अडानी, LIC शामिल

मार्केट न्यूज़

NSE ने F&O में जोड़े 45 नए स्टॉक- जोमैटो, अडानी, LIC शामिल

Upstox

1 min read | अपडेटेड November 14, 2024, 12:51 IST

सारांश

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने Futures & Options सेग्मेंट में 45 नए स्टॉक्स जोड़े हैं। इनमें अडानी ग्रीन एनर्जी, जोमैटो, बैंक ऑफ इंडिया, पेटीएम, LIC जैसे नाम शामिल हैं। 28 नवबंर को इनसे जुड़ी डीटेल्स शेयर की जाएंगी।

29 नवंबर से जुड़ेंगे स्टॉक्स

29 नवंबर से जुड़ेंगे स्टॉक्स

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 45 नए स्टॉक्स पर F&0 कॉन्ट्रैक्ट लेकर आया है। एक्सचेंज ने एक सर्कुलर जारी कर ये जानकारी दी है। साथ ही, सर्कुलर में ये बताया गया है कि ये सभी कॉनट्रैक्ट 29 नवंबर 2024 से लागू होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कई बड़े नाम शामिल

इनमें ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो, फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइडर जियो, डीमार्ट ऑपरेटर ऐवन्यू सुपमार्केट, पेटीएम की पेरंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशन्स, गौतम अडानी की अडानी ग्रीन एनर्जी, बैंक ऑफ इंडिया, लॉजिस्टक फर्म डेल्हीवरी, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्परेशन शामिल हैं।

बाद में आएंगी डीटेल्स

इन्हें जोड़ने के लिए मार्केट रेग्युलेटर सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से अप्रूवल लिया गया है। इन सिक्यॉरिटीज से जुड़ी दूसरी डीटेल्स जैसे मार्केट लॉट, क्वांटिटी फ्रीज लिमिट वगैरह 28 नवंबर को दूसरे सर्कुलर के जरिए दी जाएंगी।

इन सिक्यॉरिटीज में इंडियन बैंक, जिंदल स्टेनलेस लि., कल्याण जूलर्स, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लि., ऑइल इंडिया लि., यूनियम बैंक ऑफ इंडिया, यस बैंक लि., वरुण बेवरेजेस लि. भी शामिल हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख