return to news
  1. Stock Market: US-Iran समझौते पर अब तक नहीं बनी बात, क्रूड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स से बाजार पर दबाव

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran समझौते पर अब तक नहीं बनी बात, क्रूड ऑयल में उछाल, इन फैक्टर्स से बाजार पर दबाव

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 01, 2026, 11:09 IST

सारांश

Stock Market: शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 21106 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है, जिसके चलते बाजार पर दबाव दिखा।

Stock market

Stock market: महंगे क्रूड ऑयल ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 1 जून शुरुआती कारोबार में अच्छी खरीदारी देखी गई। BSE Sensex की बात करें तो इसमें एक समय पर करीब 590 अंकों की तेजी थी। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 185 अंक उछल गया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने जल्द ही अपनी बढ़त गंवा दी। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex 55 अंक बढ़कर 74,830.84 के स्तर पर था। वहीं Nifty 50 भी 7 अंकों की मामूली तेजी के साथ 23,554.95 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। यहां हम समझेंगे कि बाजार में इस गिरावट की क्या वजह है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US-Iran समझौते पर अब भी स्पष्टता नहीं

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित 60 दिनों के सीजफायर समझौते को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि समझौते के ज्यादातर मुद्दे ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने अभी अंतिम मंजूरी नहीं दी है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि उन्हें जल्दबाजी में कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ऐसा समझौता करना है जिससे ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 21106 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है, जिसके चलते बाजार पर दबाव दिखा।

महंगा क्रूड ऑयल

महंगे क्रूड ऑयल ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में आज 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है और यह 93.16 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से यह 95 डॉलर के स्तर से नीचे बना हुआ है।

बैंकिंग, ऑटो और FMCG सेक्टर्स पर दबाव

आज कई सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी ऑटो, FMCG, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक जैसे कई इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इसके अलावा रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी कमजोरी नजर आ रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख