return to news
  1. सरकार ने 22 से 30% इथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी की जीरो, क्या पड़ेगा आपकी जेब पर असर?

मार्केट न्यूज़

सरकार ने 22 से 30% इथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी की जीरो, क्या पड़ेगा आपकी जेब पर असर?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 11, 2026, 08:44 IST

सारांश

22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल (वॉल्यूम के हिसाब से) वाले पेट्रोल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी और उससे जुड़ी छूट दी गई है, बशर्ते ये ब्लेंड ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के स्पेसिफिकेशन IS 19850 के मुताबिक हों।

पेट्रोल

सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में छूट बढ़ा दी है। (Photo: Shutterstock)

सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में छूट बढ़ा दी है। यह मौजूदा E20 प्रोग्राम से आगे बढ़कर ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडिंग लेवल को सपोर्ट करने की दिशा में एक अहम कदम है। यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि सरकार ने 30% तक इथेनॉल वाले पेट्रोल के लिए स्टैंडर्ड्स को मंजूरी दी है, जिससे ज्यादा ब्लेंड वाले फ्यूल के कमर्शियल इस्तेमाल का रास्ता बिल्कुल क्लियर हो गया है। बुधवार देर रात जारी नोटिफिकेशन में, रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने कई सेंट्रल एक्साइज नोटिफिकेशन में बदलाव किए। इसके तहत 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल (वॉल्यूम के हिसाब से) वाले पेट्रोल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी और उससे जुड़ी छूट दी गई है, बशर्ते ये ब्लेंड ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के स्पेसिफिकेशन IS 19850 के मुताबिक हों। ये नोटिफिकेशन BIS स्टैंडर्ड्स के मुताबिक E22, E25, E27 और E30 फ्यूल ब्लेंड पर जीरो एक्साइज ड्यूटी रेट की सुविधा देते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत ने पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर लिया है। अब भारत कच्चे तेल के आयात को कम करने, कार्बन उत्सर्जन घटाने और घरेलू स्तर पर बने बायोफ्यूल की मांग बढ़ाने के लिए इथेनॉल मिलाने की मात्रा को और बढ़ाने पर विचार कर रहा है। नोटिफिकेशन के मुताबिक E22 फ्यूल में 78% पेट्रोल और 22% इथेनॉल होगा, जबकि E25, E27 और E30 फ्यूल में क्रम से 25%, 27% और 30% इथेनॉल होगा। यह छूट उन मामलों में लागू होगी जहां मोटर स्पिरिट पर उचित शुल्क का भुगतान किया गया हो और मिश्रण में इस्तेमाल होने वाले इथेनॉल पर लागू GST का भुगतान किया गया हो।

हाल के सालों में भारत का इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम तेजी से बढ़ा है। गन्ने और अनाज से इथेनॉल बनाने वाली डिस्टिलरीज में उत्पादन बढ़ने की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा इथेनॉल की खरीद में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने बार-बार संकेत दिया है कि E20 का लक्ष्य हासिल करने के बाद वह ब्लेंडिंग का स्तर और बढ़ाना चाहती है, हालांकि E25 या E30 को अपनाने के लिए अभी तक कोई औपचारिक रोडमैप घोषित नहीं किया गया है। ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन एक बार फिर बढ़ गई है और ऐसे में दुनिया भर पर एनर्जी संकट के बादल एक बार फिर मंडराने लगे हैं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख