return to news
  1. Morepen Laboratories की नई उड़ान, अब अमेरिका में भी बिकेगी कंपनी की तैयार दवा, शेयर उछले

मार्केट न्यूज़

Morepen Laboratories की नई उड़ान, अब अमेरिका में भी बिकेगी कंपनी की तैयार दवा, शेयर उछले

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 09, 2026, 09:31 IST

सारांश

मोरपेन लैबोरेटरीज आने वाले समय में अमेरिकी बाजार में और प्रिस्क्रिप्शन जेनेरिक दवाओं के लिए आवेदन दाखिल करने तथा वितरण के नए अवसर तलाशने की योजना बना रही है।

शेयर सूची

MOREPENLAB
--
मेडिकल स्टॉक्स

अमेरिका के दवा बाजार में मोरपेन लैबोरेटरीज की एंट्री (Photo: Shutterstock)

भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी Morepen Laboratories Limited ने अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने अमेरिकी मार्केट में अपनी पहली प्रिस्क्रिप्शन (Rx) जेनेरिक दवा Desloratadine Tablets USP, 5 mg लॉन्च करने की घोषणा की है। इस दवा को अमेरिकी बाजार में 100 टैबलेट और 500 टैबलेट वाले पैक में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की यह पहल उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अमेरिकी इकाई Morepen Bio Inc. के जरिए की जा रही है। इस कदम के साथ मोरपेन ने अब केवल दवा के कच्चे माल (API) की सप्लाई तक सीमित रहने के बजाय तैयार दवाओं और उनके वितरण के कारोबार में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की शुरुआत की है। इस खबर का असर आज मोरपेन लैब के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह 9:30 बजे कंपनी के शेयर 4% से ज्यादा यानी कि करीब 4% तक उछलकर 98 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी बाजार में मजबूत होगी कंपनी की पकड़

मोरपेन लैबोरेटरीज लंबे समय से अमेरिकी बाजार में Desloratadine API की सप्लाई कर रही है। इसी स्थापित कारोबार और ग्राहकों के साथ बने संबंधों को आधार बनाकर कंपनी ने अब इसी दवा के तैयार टैबलेट फॉर्म में प्रवेश किया है। इससे कंपनी को फार्मास्युटिकल वैल्यू चेन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय सूरी के मुताबिक, रेगुलेटेड बाजारों में कंपनी के लंबे समय से बने API संबंध उसकी भविष्य की विकास योजनाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं। कंपनी अपने CDMO कारोबार के विस्तार के साथ-साथ तैयार दवाओं के विकास और अमेरिकी बाजार में वितरण की क्षमताओं को भी मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य एक अधिक एकीकृत और रिसर्च आधारित फार्मास्युटिकल कारोबार तैयार करना है।

Sitagliptin दवा के लिए FDA में दाखिल किया आवेदन

अमेरिकी प्रिस्क्रिप्शन जेनेरिक बाजार में विस्तार के साथ कंपनी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मोरपेन ने Sitagliptin Phosphate Tablets USP की 25 mg, 50 mg और 100 mg की खुराक के लिए अपना पहला Abbreviated New Drug Application (ANDA) अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) के पास जमा किया है। फिलहाल इस आवेदन की नियामकीय समीक्षा चल रही है। कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि उसके फॉर्मूलेशन डेवलपमेंट, एनालिटिकल साइंस और रेगुलेटरी फाइलिंग से जुड़ी क्षमताओं में बढ़ोतरी को दर्शाती है।

आगे किन क्षेत्रों में विस्तार करेगी कंपनी?

मोरपेन लैबोरेटरीज आने वाले समय में अमेरिकी बाजार में और प्रिस्क्रिप्शन जेनेरिक दवाओं के लिए आवेदन दाखिल करने तथा वितरण के नए अवसर तलाशने की योजना बना रही है। कंपनी उन उत्पादों और बाजारों को प्राथमिकता देना चाहती है, जहां उसकी API और फार्मास्युटिकल रिसर्च एवं डेवलपमेंट की विशेषज्ञता प्रतिस्पर्धात्मक लाभ दे सकती है।

इसके अलावा कंपनी हाई-पोटेंसी API (HPAPI) और ऑन्कोलॉजी क्षेत्र में भी चुनिंदा कारोबारी अवसरों का मूल्यांकन कर सकती है। हालांकि, इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने का फैसला विकास की व्यवहार्यता, नियामकीय आवश्यकताओं और बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

कंपनी के कारोबार के लिए क्यों अहम है यह कदम?

मोरपेन का यह विस्तार उसकी कारोबारी रणनीति में बदलाव का संकेत देता है। कंपनी अब API सप्लाई के साथ तैयार दवाओं के विकास और अमेरिकी बाजार में वितरण पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इससे भविष्य में उसके कारोबार के नए अवसर खुल सकते हैं। हालांकि, नए उत्पादों की व्यावसायिक सफलता और नियामकीय मंजूरियां कंपनी की आगे की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories