return to news
  1. Adani Ent, Alkem Lab समेत आज शेयर बाजार में इन 10 स्टॉक्स पर रहेगी नजर, खबरों के दम पर दिख सकता है बड़ा एक्शन

मार्केट न्यूज़

Adani Ent, Alkem Lab समेत आज शेयर बाजार में इन 10 स्टॉक्स पर रहेगी नजर, खबरों के दम पर दिख सकता है बड़ा एक्शन

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 09, 2026, 07:50 IST

सारांश

आज बाजार की शुरुआत सुस्त रहने के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी के संकेतों के अनुसार घरेलू बाजार में फ्लैट ओपनिंग की आशंका जताई जा रही है। पिछले सप्ताह की तेजी के बाद निवेशक मुनाफावसूली और नई खरीदारी के बीच संतुलन बनाते नजर आ सकते हैं।

शेयर सूची

ADANI-RE
--
ALKEM
--
JUBLINGREA
--
OLECTRA
--
Stocks to Watch

शेयर बाजार में आज किन कंपनियों पर रहेगी नजर? (Photo: Shutterstock)

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी कि 9 नवंबर 2026 को कई कंपनियों के शेयर कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते चर्चा में रह सकते हैं। तिमाही नतीजों, अधिग्रहण, नए निवेश और बड़े कारोबारी सौदों के बीच निवेशकों की नजर खासतौर पर आईटी, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर और एफएमसीजी सेक्टर पर रहने वाली है। शेयर मार्केट खुलते ही ये 10 स्टॉक्स ऐसे हैं, जिनमें हलचल देखने को मिल सकती है। रविवार यानी कि 8 नवंबर को दिवाली के चलते शेयर बाजार मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए कुछ देर के लिए खुला था। 8 नवंबर को निफ्टी 50 इंडेक्स 43.95 अंक यानी 0.18% की गिरावट के साथ 24,986.40 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। निफ्टी अपने 25,000 के अहम स्तर से हल्का नीचे फिसल गया। वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स भी 28.62 अंक यानी 0.04% फिसलकर 80,999.40 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स भी 81,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया। एक नजर डालते हैं उन स्टॉक्स पर, जिनमें आज कुछ एक्शन देखने को मिल सकता है-

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Jubilant Ingrevia

कंपनी की सब्सिडियरी ने Zettaone Technologies India में 40% रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और मैनुफैक्चरिंग कारोबार में एंट्री के चलते शेयर चर्चा में रह सकता है।

Alkem Laboratories

कंपनी ने सऊदी अरब में जॉइंट वेंचर के रूप में नई सब्सिडियरी बनाई है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में कारोबार विस्तार की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

Adani Enterprises

AdaniConneX ने Vizag Mega Data Center Park में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया है। डेटा सेंटर कारोबार में विस्तार निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत है।

Vedant Poly Fabs

कंपनी के शेयरों पर आज SME लिस्टिंग के चलते नजर रहेगी। बाजार में इसकी शुरुआती ट्रेडिंग निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

Dabur India

कंपनी के शेयर आज एक्स-डिविडेंड कारोबार करेंगे। डिविडेंड से जुड़े इस कॉरपोरेट एक्शन के चलते ट्रेडिंग में हलचल संभव है।

Metropolis Healthcare

कंपनी के शेयर भी आज एक्स-डिविडेंड होंगे। निवेशकों को डिविडेंड पात्रता और रिकॉर्ड डेट पर ध्यान देना चाहिए।

Ganesh Consumer Products

कंपनी के शेयरों में एक्स-डिविडेंड कारोबार के चलते गतिविधि देखने को मिल सकती है।

ESAB India

डिविडेंड संबंधी कॉरपोरेट कार्रवाई के कारण शेयर निवेशकों के रडार पर रहेगा।

Kaynes Technology

कंपनी के शेयर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) प्रतिबंध सूची में हैं। इस कारण ट्रेडिंग गतिविधियों पर विशेष ध्यान रहेगा।

Olectra Greentech

कंपनी आज सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने वाली है। निवेशकों की नजर आय, मुनाफे और मार्जिन पर रहेगी।

कैसा रह सकता है आज मार्केट का हाल?

सोमवार को बाजार की शुरुआत सुस्त रहने के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी के संकेतों के अनुसार घरेलू बाजार में फ्लैट ओपनिंग की आशंका जताई जा रही है। पिछले सप्ताह की तेजी के बाद निवेशक मुनाफावसूली और नई खरीदारी के बीच संतुलन बनाते नजर आ सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories