return to news
  1. Metal Stocks: Tata Steel समेत कई स्टॉक्स 5% तक भागे, 4 दिन में 4.25% उछला मेटल इंडेक्स, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Metal Stocks: Tata Steel समेत कई स्टॉक्स 5% तक भागे, 4 दिन में 4.25% उछला मेटल इंडेक्स, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 03, 2025, 13:38 IST

सारांश

Lloyds Metals के शेयर 5 फीसदी से अधिक उछल गए हैं। Tata Steel, National Aluminium Co और Jindal Stainless में करीब 4 फीसदी की तेजी है। Hindalco Industries, Hindustan Zinc, NMDC, Vedanta और Jindal Steel में भी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिख रही है।

शेयर सूची

Stock Market

Stock Market: सबसे ज्यादा तेजी Lloyds Metals, Tata Steel और National Aluminium Co जैसे शेयरों में दिख रही है।

Metal Stocks: मेटल शेयरों में आज 03 अक्टूबर को जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स में शामिल कई शेयर 5 फीसदी तक उछल गए। मेटल इंडेक्स में भी 2.35 फीसदी की बढ़त रही और यह 10330.40 के लेवल पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तेजी Lloyds Metals, Tata Steel और National Aluminium Co जैसे शेयरों में दिख रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Adani Enterprises को छोड़कर इंडेक्स में शामिल अन्य सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है, जब मेटल शेयरों में तेजी नजर आ रही है। इस दौरान यह इंडेक्स करीब 4.25 फीसदी उछल चुका है। वहीं, पिछले 6 महीने में यह इंडेक्स करीब 15 फीसदी चढ़ा है।

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Lloyds Metals के शेयर 5 फीसदी से अधिक उछल गए हैं। Tata Steel, National Aluminium Co और Jindal Stainless में करीब 4 फीसदी की तेजी है। Hindalco Industries, Hindustan Zinc, NMDC, Vedanta और Jindal Steel में भी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिख रही है। SAIL, Hindustan Copper और JSW Steel में भी 1 फीसदी से अधिक की मजबूती है। दूसरी तरफ, Adani Enterprises में आज मामूली गिरावट है।

क्या है मेटल शेयरों में आज तेजी की वजह?

मेटल शेयरों में आज खरीदारी की वजह पॉजिटिव ग्लोबल संकेत हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस महीने दर में कटौती की संभावना और यूरोपीय संघ की आयात टैरिफ बढ़ाने की योजना से इन शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही तांबे जैसी मूल धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी मेटल शेयरों को बढ़ावा दिया है। मांग में सुधार, स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद, सेफगार्ड ड्यूटी और चीन में स्टील उत्पादन में कटौती ये सभी फैक्टर्स भी सेक्टर को मजबूत सपोर्ट दे रहे हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती लगभग तय मानी जा रही है, जिससे मेटल की मांग बढ़ सकती है। यूरोपीय संघ स्टील आयात पर टैरिफ 50% तक बढ़ाने और कोटा लगभग आधा करने की योजना बना रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत के स्टील उत्पादकों जैसे टाटा स्टील और SAIL पर इसका असर बहुत कम होगा क्योंकि उनके एक्सपोर्ट्स कुल बिक्री का 8% से कम हैं।

वैश्विक स्तर पर कॉपर की कीमतें चमक रही हैं। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर के थ्री-मंथ फ्यूचर्स लगातार तीसरे दिन चढ़कर $10,500 प्रति टन के पार पहुंच गए, जो इस हफ्ते 3% से ज्यादा की बढ़त है। इसी तेजी की वजह से हिंदुस्तान कॉपर का शेयर लगातार भाग रहा है। स्टील शेयर भी फोकस में हैं क्योंकि DGTR (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज) ने घरेलू स्टील कंपनियों को सपोर्ट देने के लिए 3 साल तक 11–12% की सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख